Move to Jagran APP

हैदराबाद के नतीजों व एमएलसी चुनाव के नतीजों से प्रयागराज में भाजपा नेता संतुष्‍ट

भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने हैदराबाद के नतीजों व एमएलसी चुनाव नतीजों पर पर खुशी जताई। कहा कि भाजपा का विजय रथ चल रहा है। इसका साफ संदेश है कि आम जनता ने भाजपा की रीति व नीति को स्वीकार किया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 01:25 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 01:25 PM (IST)
हैदराबाद के नतीजों व एमएलसी चुनाव के नतीजों से प्रयागराज में भाजपा नेता संतुष्‍ट
हैदराबाद के नतीजों व एमएलसी चुनाव नतीजों पर प्रयागराज के भाजपा नेताओं ने खुशी जताई।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू से कहा है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। उनके शासन में सब का साथ, सब का विकास, सब का विश्वास होगा। वर्तमान में जितने भी चुनाव नतीजे आ रहे हैं सभी में इस बात को देखा जा सकता है। किसी क्षेत्र व जाति धर्म की बात नहीं है सभी का समर्थन मिलना बताता है कि इस समय देश में वास्तव में लोकप्रिय सरकार है। यह कहना है भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती का।

loksabha election banner

भाजपा का विजय रथ चल रहा है : भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष
भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने हैदराबाद के नतीजों व एमएलसी चुनाव नतीजों पर खुशी जताई। कहा कि भाजपा का विजय रथ चल रहा है। इसका साफ संदेश है कि आम जनता ने भाजपा की रीति व नीति को स्वीकार किया है। खासकर राष्ट्रीयता जैसे बिंदु पर पूरा देश एक है। कुछ विपक्षी ताकतें देश को तोडऩे की कोशिश भी कर रही हैं। लोगों को इससे सचेत रहना होगा। हमें बिना किसी से विवाद किए विकास की भी नई इबारत लिखनी होगी। भाजपा की सरकारें जहां जहां हैं वहां विकास हो रहा है। हालांकि प्रधामंत्री मोदी ने पूरे देश में विकास की बयार बहाई है। समाज के हर वर्ग को मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया है।

बोले, किसानों को भड़काया जा रहा है
उन्‍होंने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं लेकिन उन्हें भड़काया जा रहा है। गलत तथ्यों को सब के सामने रखा जा रहा है। यहां तक कि जो बाते हैं ही नहीं उन्हें बताया जा रहा है। यह कार्य विपक्ष के कुछ दल कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करने की जरूरत है। यह विचार महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में रखे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि कृषि कानूनों के बारे में सभी को सही जानकारी दी जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.