राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में वाराणसी, प्रयागराज और मीरजापुर के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा Prayagraj News
प्रदेश स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रयागराज के साथ ही वाराणसी और मीरजापुर के खिलाडि़यों का प्रतियोगिता में वर्चस्व रहा।
प्रयागराज, जेएनएन। दो दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और मीरजापुर के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। अंतिम दिन हुई पांच हजार और तीन हजार मीटर पैदल चाल में वाराणसी के कामेश यादव और जश्मीन अव्वल रहे। विजेता खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित व बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता ने सम्मानित किया।
प्रदेश भर के 18 मंडलों के करीब 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ सात दिसंबर को हुआ था। इसमें प्रदेश भर के 18 मंडलों के करीब 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। बालक और बालिका वर्ग में हुई प्रतियोगिता में पहले दिन शनिवार को 26 और दूसरे दिन रविवार को 14 स्पर्धा हुई। इसमें लखनऊ के खिलाड़ी चार, वाराणसी और मीरजापुर के खिलाड़ी दो-दो और प्रयागराज, प्रयागराज हास्टल, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद के खिलाड़ी एक-एक स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहे। विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने प्रतियोगिता के सफल खिलाडिय़ों को बधाई दी। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद चीफ रेफरी एसके यादव, दिनेश भदौरिया, सत्येन्द्र सिंह अरुण प्रताप सिंह, रुपेंद्र सिंह, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अंतिम दिन विभिन्न वर्गों की हुई स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इस प्रकार रहे।
बालक वर्ग
5000 मीटर दौड़
अनिल कुमार अलीगढ़, संदीप कुमार बिंद वाराणसी, वसीम सहारनपुर।
5000 मीटर पैदल चाल
कामेश यादव वाराणसी, प्रदीप यादव वाराणसी, अनुभव पांडेय बस्ती।
1500 मीटर दौड़
कमल कुमार मीरजापुर, दीपक पाल देवी पाटन, मनोज पाल वाराणसी। 110 मीटर हर्डिल : अतुल यादव छात्रावास प्रयागराज, सूरज सिंह चित्रकूट, शुभम यादव प्रयागराज।
400 मीटर दौड़
विजेंद्र कुमार आगरा, सत्येंद्र कुमार मौर्या देवी पाटन, अभिषेक कानपुर।
लंबी कूद
कृष्ण कुमार पाल मिर्जापुर, कृष्ण चौधरी आगरा, लव चौधरी आगरा।
4 गुणे 100 मी. रिले
प्रयागराज, आगरा, कानपुर।
बालिका वर्ग
3000 मीटर दौड़
सुनीता देवी लखनऊ, श्रेनाजीत यादव प्रयागराज, अंजली पटेल प्रयागराज।
3000 मीटर पैदल चाल
जश्मीन कुमारी वाराणसी, उमे फरवा सहारनपुर, साक्षी यादव वाराणसी।
1500 मीटर दौड़
शिखा गुप्ता लखनऊ, सुनीता देवी लखनऊ, निधी सिंह लखनऊ।
100 मीटर बाधा दौड़
कल्यानिका लखनऊ, सौम्या प्रयागराज, रुबी यादव प्रयागराज।
400 मीटर दौड़
आरती कनौजिया लखनऊ, पायल चौहान लखनऊ, सुमन तिवारी वाराणसी।
लंबी कूद
सोरिया मुरादाबाद, कविता आगरा, विनीता पटेल प्रयागराज।
4 गुणे 100 मीटर रिले
लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज।