Move to Jagran APP

Prayagraj Weather Update: घने कोहरे ने वाहनों की रोकी स्‍पीड, कड़ाके की ठंड अभी और करेगी परेशान

Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों में बर्फ बारी के कारण ऐसे ही सर्द हवा चलती रहेगी। आगामी दिनों में हो सकता है कोहरे अपना रंग और दिखाए।

By Brijesh Kumar SrivastavaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 09:49 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 09:49 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: घने कोहरे ने वाहनों की रोकी स्‍पीड, कड़ाके की ठंड अभी और करेगी परेशान
प्रयागराज में घने कोहरे के साथ ठंड बढ़ गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। यूं तो कोहरा पिछले कुछ दिनों से नजर आ रहा था। हालांकि शुक्रवार की सुबह इसका घना रूप देखने को मिला। आलम यह था कि सुबह साढ़े नौ बजे तक भी वातावरण में कोहरे की चादर फैली थी। कोहरे के साथ ही कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर से जनपद में दस्तक दे दी है। घरों के साथ ही सार्वजनिक स्‍थलों पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। 

loksabha election banner

कोहरे और ठंड का कुछ दिनों तक यही रहेगा हाल

पहाड़ी इलाकों से आने वाली सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी है। उधर कोहरे ने भी अपना रंग दिखना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह ही कोहरे की मोटी चादर पड़ गई। कोहरे की सघनता के कारण वाहनों की स्‍पीड पर भी लगाम लग गया। सफर तय करने के लिए वाहन चालकों ने लाइट जला कर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। शहर में तो कम लेकिन खुले इलाके में कोहरे का घना रूप नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड का असर ऐसे ही बना रहेगा। पहाड़ों में बर्फ बारी के कारण ऐसे ही सर्द हवा चलती रहेगी। आगामी दिनों में हो सकता है कोहरे अपना रंग और दिखाए। 

प्रयागराज के तापमान पर डालें एक नजर

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं आज यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

मौसम विज्ञानी प्रो. शैलेंद्र रॉय यह कहते हैं

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि दो दिन बाद पहाड़ों पर बर्फबारी होने की उम्‍मीद है। ऐसे में कोहरा और ठंड और बढ़ेगी। सप्ताह में के आखिरी दिनों तक कोहरा का दौर जारी रहेगा। पछुआ हवाओं का कहर जारी रहेगा। रात में गलन और सुबह कोहरा देखने को मिलेगा। पहाड़ों पर हुई दोबारा बर्फबारी का असर कुछ दिनों तक छाया रहेगा। 

ठंड के मौसम में हल्‍का व्यायाम जरूर करें

ठंड और शीतलहर से बचने के लिए चिकित्‍सक लोगों को सलाह देते हैं। खान-पान के साथ गर्म कपड़ों को पहनने की सलाद देते हैं। वहीं सुबह थोड़ी देर से हल्‍का व्यायाम करने की भी सलाह देते हैं। चिकित्‍सकों का कहना है कि  गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। पौष्टिक आहार का सेवन भी करने की सलाह दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.