Prayagraj Weather Forecast : सुबह छाने लगा कोहरा, बढ गया है ठंड का असर, जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
Prayagraj Weather Forecast नवंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में कुछ दिनों से गुलाबी ठंड का एहसास प्रयागराज के लोगों को होने लगा था। पिछले दिनों की बारिश ने भी मौसम को ठंडा कर दिया था। इन दिनों ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है।
प्रयागराज, जेएनएन। मौसम इन दिनों तेजी से करवट ले रहा है। सुबह तो अब हल्का कोहरा भी छाने लगा है। दोपहर में तो सूर्य की गर्मी के कारण राहत रहती है लेकिन रात में भी ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसे में कूलर, पंखे अधिकांश घरों में बंद हो गए हैं। गर्म कपड़े बाक्स से निकल कर लोगों के शरीर पर पहुंच चुके हैं। अभी कुछ दिनों बाद मौसम में ठंड के बढ़ने की संभावना है।
दोपहर में सूर्य की किरणों से राहत
नवंबर का महीना चल रहा है। ऐसे में कुछ दिनों से गुलाबी ठंड का एहसास प्रयागराज के लोगों को होने लगा था। पिछले दिनों की बारिश ने भी मौसम को ठंडा कर दिया था। इन दिनों अगर हम मौसम की बात करें तो जनपद में ठंड का असर बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार की सुबह हल्का कोहरा भी छाया था। ठंड भी इतनी कि बाहर निकला बिना गर्म कपड़ों के संभव नहीं था। हां दोपहर में सूर्य की किरणों के कारण राहत रहती है। वहीं सूर्यास्त के बाद हल्की ठंड शुरू हो जाती है, जो रात में बढ़ जाती है।
बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत
बदलते मौसम में बीमारियों ने भी अपने पांव पसार लिए हैं। घर-घर खांसी, जुकाम और बुखार का लोगों में लक्षण दिखने लगा है। चिकित्सक कहते हैं कि ऐसे बदलते मौसम में लोगों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। विशेष कर बच्चों, वृद्धाें और बीमार लोगों को बचाने की जरूरत है। घरों में पंखा न चलाने की भी चिकित्सक सलाह देते हैं। वहीं गर्म कपड़ों को पहनने की भी आवश्यकता है। मौसम विज्ञानी भी ठंड के बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।