Move to Jagran APP

गुरु नानक देव का प्रकाश वर्ष : अखंड पाठ और कीर्तन से सिख समुदाय निहाल Prayagraj News

सदियापुर गुरुद्वारा में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शबद-कीर्तन के साथ गुरु नानक देव की महिमा बखानी जा रही है। वहीं विविध आयोजनों की धूम है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 09:58 AM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 01:47 PM (IST)
गुरु नानक देव का प्रकाश वर्ष : अखंड पाठ और कीर्तन से सिख समुदाय निहाल Prayagraj News
गुरु नानक देव का प्रकाश वर्ष : अखंड पाठ और कीर्तन से सिख समुदाय निहाल Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न गुरुद्वारों में आयोजन सिलसिलेवार हो रहे हैं। इसी क्रम में सदियापुर गुरुद्वारे में तीन दिवसीय विशेष आयोजन शुक्रवार से शुरू हुए। शबद-कीर्तन के आयोजन से माहौल भक्तिमय है। रागी जत्थों ने कीर्तन कर गुरु नानक देव की महिमा बखानी। अखंड पाठ और कीर्तन से सिख समुदाय निहाल हो रहे हैं। दूसरे दिन शनिवार को भी गुरु भक्तों की भीड़ गुरुद्वारे में जुटी है।

loksabha election banner

48 घंटे के अखंड पाठ का रविवार को होगा समापन

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीगुरु नानक गुरुद्वारा सदियापुर शुक्रवार की रात में भव्य रोशनी से जगमग रहा। रागी जत्थों के कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से विशेष दीवान सजे, शबद कीर्तन और गुरु के लंगर से सिख समुदाय निहाल हो उठा। गुरुद्वारा में शुक्रवार की सुबह छठे सहज पाठ का समापन हुआ। यह पाठ छह माह से लगातार चल रहा था। इसके बाद 48 घंटे का अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। इसका समापन रविवार को होगा। सुबह नौ बजे से विशेष दीवान हुए। इसमें कीर्तन, कथा, व्याख्यान और अरदास के कार्यक्रम हुए। रागी जत्था ज्ञानी अमरजीत सिंह, सिंह सभा खुल्दाबाद, गुरुद्वारा पक्की संगत के ज्ञानी किशन सिंह और गुरु नानक दरबार मीरापुर के ज्ञानी जसप्रीत सिंह ने शबद कीर्तन किया।

श्रद्धाभाव से सिख समुदाय के लोगों की भीड़

प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए श्रद्धाभाव से सिख समुदाय के लोग पहुंचे। बड़ी तादाद में लोग कीर्तन में भी शामिल हुए। गुरु के सामने मत्था टेका। साथ ही 17 नवंबर को होने वाले भव्य उत्सव की तैयारियां की गईं। संयोजक सरदार सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शबद-कीर्तन में मीरापुर सहित शहर के अन्य क्षेत्रों से भी सिख समुदाय ने हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान सरदार सरन सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमकार सिंह, धीरज नागर, सरदार श्याम सिंह, गोपाल सिंह, सावन सिंह और कुबेर सिंह सिंह आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.