Kumbh mela 2019 : गंगा नदी पर बना पांटून पुल दुरुस्त, आवागमन शुरू
गंगाा नदी पर दो दिन पहले कटान के कारण एक पांटून पुल खिसक गया था। उसका मरम्मतीकरण करने के बाद आवागमन शुरू करा दिया गया है।
कुंभनगर : कुंभ मेला क्षेत्र में अरैल और झूंसी इलाके को जोडऩे के लिए गंगा नदी पर बनाए गए पांटून को दुरुस्त कर दिया गया है। इस पर बुधवार की रात से आवागमन भी शुरू हो गया है। मंगलवार शाम को तेज कटान के कारण पीपे खिसक गए थे, जिससे पुल पर आवागमन रोक दिया गया था। रात में ही पीडब्ल्यूडी के अफसर पहुंच गए थे कार्य शुरू करा दिया गया था। अधिशासी अभियंता आरबी राम ने बताया कि दो पीपे और जोड़े गए। शाम को आवागमन शुरू करा दिया गया।
गंगा में कटान बढऩे से पांटून पुल के पीपे खिसक गए थे
गंगा में अचानक कटान बढऩे से कुंभ के सेक्टर 18 में पांटून पुल संख्या 18 के पीपे दो दिन पूर्व खिसक गए थे। रात के समय होने के कारण पुल पर आवागमन नहीं था, इसलिए हादसा नहीं हुआ। जानकारी हुई तो पीडब्ल्यूडी के अफसर और कर्मचारी पहुंच गए। निरीक्षण करने के बाद उसे ठीक करने में मजदूरों को लगाया गया।
गुरुवार से आवागमन शुरू होने का अनुमान था
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरबी राम ने निरीक्षण के बाद आवागमन तुरंत ही रोक दिया गया और फौरन मरम्मत कार्य शुरू कराया था। उन्होंने गुरुवार से आवागमन शुरू करने की बात कही थी। हालांकि बुधवार की रात में मरम्मत कार्य पूरा हो गया आैर आवागमन बहाल हो गया। पुल में दो पीपे और लगाए गए हैं।