Move to Jagran APP

By-Poll : मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, प्रतापगढ़ के सदर विस का पोल कल Prayagraj News

प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव सोमवार को होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना होकर मतदान केंद्रों में पहुंचीं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 04:26 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 04:26 PM (IST)
By-Poll :  मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, प्रतापगढ़ के सदर विस का पोल कल Prayagraj News
By-Poll : मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंचीं, प्रतापगढ़ के सदर विस का पोल कल Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के सदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में कुल 1620 कर्मचारी लगाए गए हैं। पूरे क्षेत्र में कुल 368 बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग 21 अक्टूबर को होगी। रविवार को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोटिंग संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां विभिन्न वाहनों से रवाना हुईं।

loksabha election banner

महोली मंडी से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

मतदान के लिए 405 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इनमें से 37 को रिजर्व पार्टी में रखा गया है। मतदान कर्मियों को रविवार की सुबह आठ बजे प्रतापगढ़ के महोली मंडी बुलाया गया था। हालांकि उनके आने की रफ्तार कम रही। सुबह दस बजे तक  आधे ही कर्मचारी पहुंचे थे। इस वजह से दस बजे तक कोई भी पोलिंग पार्टी रवाना नहीं हो सकी थीं। उसके बाद धीरे-धीरे मतदान कर्मी रवाना हुए।

थम गया प्रचार, मतदान कल

प्रतापगढ़ में सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव में शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। मतदान 21 अक्टूबर को है। उपचुनाव में अपना दल (एस) भाजपा गठबंधन दल से राजकुमार पाल, कांग्रेस से डॉ. नीरज त्रिपाठी, सपा से बृजेश वर्मा, बसपा से रणजीत पटेल, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से प्रवीण कुमार ङ्क्षसह, भाकपा से निर्भय ङ्क्षसह, एआइएमआइएम से इसरार अहमद, पीस पार्टी से अब्दुल मतीन, सर्वोदय भारत पार्टी से मुहम्मद इरशाद, बहुजन मुक्त पार्टी से हरिकेश कुमार, निर्दल प्रत्याशी बजरंगी लाल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस तरह से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

4974 लोगों से गड़बड़ी की आशंका, किए गए पाबंद

उप चुनाव में पुलिस ने ऐसे 4974 लोगों को चिह्नित किया है, जो चुनाव में गड़बड़ी कर सकते हैं। इन लोगों को पुलिस ने पाबंद किया है। इन्हें हिदायत दी गई है कि अगर उनकी वजह से चुनाव में कोई व्यवधान पड़ा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि करीब पांच लोगों को चिह्नित करके उन्हें पाबंद किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.