प्रतापगढ़ में पुलिस ने मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के 34 लोगों पर मुकदमा लिखा
पूरे बसावन गांव निवासी रियाजुद्दीन धान काटने की मशीन (हार्वेस्टर) खरीद रखा है। वह हार्वेस्टर उनके मामा ताहिर का बेटा तालिब चलाता है। तालिब शुक्रवाक को दिन में करीब 1030 बजे पूरे बसावन गांव में संतोष ङ्क्षसह के खेत में धान की फसल की कटाई कर रहा था।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे बसावन गांव में शुक्रवार को की गई हार्वेस्टर संचालक की पिटाई के मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। पूलिस ने दूसरे पक्ष के छह नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पूरे बसावन गांव निवासी रियाजुद्दीन धान काटने की मशीन (हार्वेस्टर) खरीद रखा है। वह हार्वेस्टर उनके मामा ताहिर का बेटा तालिब चलाता है। तालिब शुक्रवाक को दिन में करीब 10:30 बजे पूरे बसावन गांव में संतोष सिंह के खेत में धान की फसल की कटाई कर रहा था। तबी गांव का आशीष सिंह पहुंचा और तालिब से अपनी धान की फसल काटने की बात कही है।
तालिब का आरोप है कि उसने पहले पुराना बकाया चुकता करने पर फसल काटने की बात कही तो यह बात आशीष को नागवार गुजरी और इसे लेकर तालिब व आशीष में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान मौके पर खड़ी बाइक को लाठी से पीट-पीटकर हमलावरों ने तोड़ डाला। इस मारपीट में तालिब खान (29) व आमिर खान (18) पुत्र गण ताहिर खान, इमरान खान (18) निजाम खान और आशीष के पक्ष के इंद्रेश सिंह (50) व अखिलेश सिंह (52) पुत्रगण राजेंद्र सिंह को चोटे आई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के चोटिल लोगों का सीएचसी में मेडिकल कराया।
इस घटना में आशीष के पक्ष के शिव सिंह की तहरीर पर से तालिब सहित छह नामजद व बीस अज्ञात और रियाजुद्दीन की तहरीर पर आशीष सिंह, इंद्रेश सिंह सहित आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस बारे में जेठवारा एसओ संजय पांडेय का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्ष के लोगों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।