Move to Jagran APP

दुष्कर्मी फेसबुक फ्रेंड को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई जाएगी पुलिस Prayagraj News

महिला से दुष्‍कर्म करने वाला फेसबुक दोस्‍त पुलिस की पकड़ से दूर है। उसका मोबाइल बंद है। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए पुलिस आरोपित को पकड़ने मुंबई जाएगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 12:46 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 12:46 PM (IST)
दुष्कर्मी फेसबुक फ्रेंड को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई जाएगी पुलिस Prayagraj News
दुष्कर्मी फेसबुक फ्रेंड को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई जाएगी पुलिस Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। महाराष्ट्र से पति के साथ यहां मजार में झाड़-फूंक के लिए आई महिला से यमुना में नाव पर फेसबुक फ्रेंड गगन ने दुष्कर्म किया था। आरोपित फरार है, उसकी तलाश में जुटी पुलिस को सफलता नहीं मिली है। ऐसे में अब कीडगंज पुलिस मुंबई पहुंचकर आरोपित की तलाश और गिरफ्तारी का प्रयास करेगी। क्योंकि पुलिस से महिला ने आरोपित को मुंबई का रहने वाला बताया था।

loksabha election banner

यमुना में घुमाने के बहाने नाव पर ले जाकर दुष्कर्म किया

महाराष्ट्र के थाणे जिले की 35 वर्षीय यह युवती कई महीने से यहां कीडगंज इलाके में बारा खंभा के पास मजार में झाड़-फूंक के लिए आती रही है। इस बार 12 अक्तूबर को वह पति और बेटे के साथ प्रयागराज आकर साउथ मलाका के एक होटल में ठहरी थी। शुक्रवार देर रात उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस से शिकायत किया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। थाना प्रभारी कीडगंज ढाकेश्वर सिंह को महिला ने बताया कि फेसबुक फ्रेंड गगन उसे फोनकर मजार के पास मिला और बोट क्लब ले गया। फिर यमुना में घुमाने के बहाने नाव पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घाट पर छोड़कर भाग निकला।

घटना के बाद से आरोपित का मोबाइल नंबर बंद है

कीडगंज के थानाध्यक्ष के मुताबिक महिला और उसके पिता का कहना है कि गगन मुंबई का रहने वाला है। घटना के बाद से उसका मोबाइल नंबर ऑफ है। मुकदमा लिखकर महिला का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। सर्विलांस से गगन की लोकेशन नहीं मिली तो तलाश में पुलिस टीम मुंबई भेजी जाएगी।

ट्रेवल एजेंट पर फायरिंग करने वाले फरार

ट्रेवल एजेंट शाकिब उस्मानी पर फायङ्क्षरग करने वाले अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। करेली पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन एक भी आरोपित गिरफ्त में नहीं आया है। तीन दिन पहले शाकिब पर फायङ्क्षरग हुई थी। छर्रे लगने से शाकिब का दोस्त आमिर जख्मी हो गया था। घटना के बाद पीडि़त ने जीशान हुसैन, अमजद गाजी, सारिम, अजीज खान और शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद आरोपितों में जीशान फर्जी दारोगा बनकर भी कई लोगों के धमका चुका है, लेकिन पुलिस उसे पकडऩे में पूरी तरह से नाकाम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.