कोटक महिंद्रा बैंक में करोड़ों का गबन करने वालों पर शिकंजा, साक्ष्य जुटा रही पुलिस Prayagraj News
करोड़ों के गबन में सिविल लाइंस पुलिस कोटक महिंद्रा के एसडीओ अंशुमान दुबे उसके मकान मालिक बैंक मैनेजर माताम्बर पांडेय पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
प्रयागराज, जेएनएन। सिविल लाइंस स्थित कोटक मङ्क्षहद्रा बैंक से 9.46 करोड़ रुपये गबन करने वालों में एसडीओ अंशुमान के अलावा कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं। ये सभी अंशुमान से पैसा लेकर उसे अलग-अलग तरह से निवेश करते थे और फिर ब्याज देते थे। इनके बारे में पता चलने पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।
बैंक एकाउंट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है
सीओ सिविल लाइंस बृजनारायण सिंह का कहना है कि अंशुमान दुबे और बैंक मैनेजर माताम्बर पांडेय समेत अन्य के बयान लेने पर कुछ और लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। अब उनके बैंक एकाउंट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि खाते से कितना लेनदेन होता था। अब तक करीब 12 लोगों की पहचान हुई है, जिनका करोड़ों रुपये के गबन से संबंध बताया जा रहा है। उनके व्यवसाय और दूसरी गतिविधियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। इसके लिए बैंक अधिकारियों से भी जानकारी ली जा रही है।
गबन के मामले में कई को पुलिस ने भेजा है जेल
करोड़ों के गबन में सिविल लाइंस पुलिस कोटक महिंद्रा के एसडीओ अंशुमान दुबे, उसके मकान मालिक, बैंक मैनेजर माताम्बर पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपितों से एक करोड़ दो लाख रुपये, 70 लाख के जेवरात और करीब 25 लाख की लग्जरी कार भी बरामद की गई थी।