सिविल लाइंस में रेस्तरां के नौकर से मैनेजर ने किया कुकर्म, आरोपित गिरफ्तार Prayagraj News
आरोप है कि रेस्तरां के एआरएम अलिन श्रीवास्तव ने 27 फरवरी की रात उसे रेस्तरां से जबरन अपने कमरे में ले जाकर यौन शोषण किया। विरोध पर उसे पीटा और जातिसूचक अपशब्द कहे।
प्रयागराज, जेएनएन। रोजी-रोटी की तलाश में एक युवक गांव से शहर आया। कुछ काम नहीं मिला तो वह सिविल लाइंस बस अड्डे के पास स्थित एक रेस्तरां में नौकर के रूप में काम करने लगा। रेस्तरां के मैनेजर ने उसके साथ कुकर्म कर डाला। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित रेस्तरां मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि रेस्तरां में ही एक और कर्मचारी ने भी युवक के साथ घृणित कार्य किया, लेकिन तहरीर बदल दी गई है।
उतरांव इलाके का रहने वाला है भुक्तभोगी युवक
उतरांव इलाके का रहने वाला अनुसूचित जाति का 19 वर्षीय युवक सिविल लाइंस बस अड्डे के निकट रेस्तरां में बर्तन धोने का काम करता है। आरोप है कि रेस्तरां के एआरएम अलिन श्रीवास्तव ने 27 फरवरी की रात उसे रेस्तरां से जबरन अपने कमरे में ले जाकर यौन शोषण किया। विरोध पर उसे पीटा और जातिसूचक अपशब्द कहे। सुबह पीडि़त युवक ने अपने परिचितों को बताया तो उसे सिविल लाइंस थाने ले जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर अलिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है।
एक अन्य रेस्तरां कर्मी पर भी शोषण का लगाया आरोप, कहा बदली गई तहरीर
पीडि़त युवक का आरोप है कि रेस्तरां के एक और कर्मचारी ने भी उसका शोषण किया था लेकिन तहरीर बदल दी गई। सीओ बृज नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
दोस्त ने की फायरिंग, मुकदमा
नैनी में औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर गांव में उज्जवल सिंह पर किसी ने फायङ्क्षरग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। तहरीर पर पुलिस ने उज्जवल के दोस्त वीरू यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि भुक्तभोगी और आरोपित पहले मित्र थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।