Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का गर्भपात कराने का आरोप उनपर है। दुष्कर्म के आरोपित को मुंबई पुलिस साथ लेकर जनपद आई थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 01:30 PM (IST)
महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को किया गिरफ्तार
महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

इलाहाबाद : दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का गर्भपात कराने के आरोप में मुंबई पुलिस ने महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सरोजा कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। प्रतापगढ़ के कोर्ट में पेश करने के बाद मुंबई पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई।

loksabha election banner

प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र से शाहबरी गांव निवासी पवन धुरिया पुत्र छोटेलाल मुंबई के पालघर जिले के बिरार थाना क्षेत्र में रहता है और वहीं पर सब्जी बेचता है। वहां पर उसके पड़ोस में लालगंज इलाके की एक किशोरी पिता के साथ रहती है। कई महीने पहले पवन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। यह बात परिजनों को पता चली तो विरोध शुरू हो गया।

लगभग महीने भर पहले पवन लड़की को लेकर यहां कटरा रोड करनपुर स्थित महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सरोजा कश्यप की क्लीनिक पर आया। यहां दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसे लेकर फिर मुंबई चला गया। इलाज के बाद लड़की की हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसके बाद उसके परिजनों ने बिरार थाना में पवन धुरिया के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज करा दिया।

बिरार थाना पुलिस ने पवन धुरिया को गिरफ्तार करके पूछताछ किया तो उसने बताया कि प्रतापगढ़ शहर में सरोजा कश्यप की क्लीनिक पर उसने लड़की का गर्भपात कराया था। बिरार थाने के एसआइ चंद्रकांत पाटिल फोर्स के साथ पवन को लेकर रविवार को यहां पहुंचे और सिविल लाइन चौकी प्रभारी सुशील मिश्र के साथ क्लीनिक पर दबिश देकर सरोजा कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल में सरोजा कश्यप का मेडिकल कराया और फिर कोर्ट में पेश करने के बाद वारंट बी बनाकर मुंबई पुलिस सरोजा कश्यप को लेकर चली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.