Move to Jagran APP

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने कर्नाटक में लहराया परचम और जीते दो मेडल

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। यहां के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक पर कब्जा किया है। विश्वविद्यालय के रोहित यादव ने हाफ मैराथन में तथा इरफान ने 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर यह पदक अर्जित की है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 12:30 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 12:30 PM (IST)
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने कर्नाटक में लहराया परचम और जीते दो मेडल
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कर्नाटक जाकर नेहरू ग्राम भारती के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई

प्रयागराज, जेएनएन। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कर्नाटक जाकर नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई है। यहां के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक पर कब्जा किया है। विश्वविद्यालय के रोहित यादव ने हाफ मैराथन में तथा इरफान ने 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर यह पदक अर्जित की है। इस सफलता से विश्वविद्यालय के शिक्षक और प्रशासनिक अफसर गदगद हैं।

loksabha election banner

मंगलूर में पहुंची थी विश्वविद्यालय की टीम

81वीं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप चार से सात जनवरी को स्वराज मैदान मूडबिडरी मंगलूर कर्नाटक में आयोजित खेल प्रतियोगिता में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय की 17 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया। इसमें अंतिम दिन हाफ मैराथन (21 किलो मी. दौड़) में रोहित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रांज मेडल जीता। इरफान 800 मी दौड़ में तृतीय स्थान पर रहते हुए ब्रांज मेडल प्राप्त किया।

260 विश्वविद्यालय के 3500 खिलाड़ी शामिल

कर्नाटक के मंगलूर स्वराज मैदान मूडबिडरी में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत से 260 विश्वविद्यालयों के करीब 3500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलाधिपति जेएन मिश्र, कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव, प्रति कुलपति डा. एससी तिवारी तथा शिक्षकों ने ब्रांज मेडल जीतने वाले रोहित यादव एवं इरफान साथ में एथलेटिक्स कोच अजय कुमार को बधाई दिया। कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। जिन्होंने प्रतिभाग किया और किन्हीं कारणवश मेडल से चूक गए वे और अभ्यास करें। आगे वे मेडल जीतकर विश्वविद्यालय व प्रयागराज का नाम रौशन करें।

जानिए क्या कहा कोच ने

एनजीबीयू एथलेटिक्स टीम के कोच अजय कुमार सरोज ने बताया कि टीम ने कड़ी मेहनत कर तैयारी की थी। उसी का नतीजा है कि अपने पहले ही प्रतिभागिता में नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के एथलीटों ने दो ब्रांज मेडल जीता। उन्होंने बताया कि नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का प्रदर्शन वर्तमान समय में बहुत अच्छा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.