Petrol Diesel Price Today: स्थिर है पेट्रोल व डीजल का रेट, यहां देखें आज प्रयागराज में किस दाम में बिक रहा
पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल का रेट अपडेट करती हैं। ऐसे में आम लोग भी रोज की अपडेट कीमत जान सकते हैं। रेट जानने के लिए मोबाइल पर आएसपी के सथ अपने शहर का कोड डालना होगा।
प्रयागराज, जेएनएन। पिछले काफी दिनों से पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई तब्दीली नहीं हुई है। प्रयागराज में भी दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के दाम नहीं बढ़े हैं। आज शुक्रवार 23 सितंबर को प्रयागराज में पेट्रोल और डीजल किस रेट में बिक रहा है, आइए जानें। घर से वाहन लेकर निकलने से पहले यह खबर भी पढ़ लें। रेट जानेंगे तो पंपों पर जाकर वाहनों को फुल कराने में दिक्कत होगी।
Petrol Price Today आज प्रयागराज में पेट्रोल, डीजल का मूल्य : प्रयागराज जनपद में पेट्रोल, डीजल का मूल्य जून के बाद जुलाई, फिर अगस्त और अब सितंबर की 23 तारीख तक नहीं बढ़ा है। आज शुक्रवार 23 सितंबर को भी दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के फुटकर रेट स्थिर हैं। वर्तमान में पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये प्रति लीटर व डीजल का मूल्य 89.92 रुपये प्रति लीटर है।
Petrol Price Today पेट्रोल-डीजल मूल्य बढ़ा था मूल्य : उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पेट्रोल और डीजल का दाम 22 मार्च से बढ़ा था। कई दिन तक रेट लगातार बढ़ता ही गया। 10 रुपये से अधिक रेट बढ़ा था। इसका असर यह हुआ था कि वाहनों का किराया बढ़ने के साथ ही घरेलू व आवश्यक वस्तुओं के रेट बढ़े थे। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम की तो पेट्रोल, डीजल का रेट 21 मई की रात से घट गया था।
आप भी जान सकते हैं प्रतिदिन क्या है पेट्रोल व डीजल का रेट : बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल का रेट अपडेट करती हैं। ऐसे में आम लोग भी रोज की अपडेट कीमत जान सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप पर भी जाने की आवश्यकता नहीं है। रेट जानने के लिए मोबाइल पर आएसपी के सथ अपने शहर का कोड डालना होगा। फिर 9224992249 मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजना होगा। शहर का कोड जानने के लिए इंडियन आयल आइओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।