एनडीए-महागठबंधन की टक्कर देखने को टीवी पर नजर जमाए रहे लोग
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान के बाद मंगलवार से शुरू हुई वोटों की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ी प्रयागराज में लोगों का कौतूहल बढ़ता गया। एनडीए और महागठबंधन की टक्कर देखने को लोगों की नजरें टीवी पर लगी रहीं।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान के बाद मंगलवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई तो यहां भी लोग टीवी पर टकटकी लगाए रहे। रात तक एनडीए और महागठबंधन के बीच हो रही जबरदस्त टक्कर लोग देखते रहे। जीत हार को लेकर कयासबाजी भी खूब हुई। तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताने के लिए आतिशबाजी भी की।
राजनीति के जानकारों की मानें तो लंबे समय बाद बिहार चुनाव में कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की गैर मौजूदगी में तेजस्वी यादव ने जिस प्रकार चुनाव की कमान संभाली और पार्टी को कड़े मुकाबले में लाकर खड़ा कर दिया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। भाजपा के प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित
बिहार व उप चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से देश सही दिशा में जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने भगवान वेणी माधव को किया नमन किया। भाजपा के सास्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्थराज पाडेय बच्चा भैया व भारद्वाज मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा पाडेय ने कहा कि भाजपा किसी जाति वर्ग की पार्टी नहीं सर्व मान्य दल हो चुकी है। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। शख, घटा व नगाड़ों के बीच आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। रॉयल होटल परिसर में हुए कार्यक्रम में पूर्व पार्षद नीरज गुप्ता, गौरीश आहूजा, राजीव टंडन, रविंद्र मिश्रा, विनोद सोनकर, सौरभ मेहता, योगी सत्यम, कुशाग्र श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे। विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र ने भी खुशी जताई। --
कहते हैं जनप्रतिनिधि
बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी। भाजपा ने वहां बहुत काम किया है और जनता ने भरोसा भी जताया है। महागठबंधन चारों खाने चित होगा।
गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष भाजपा।
-------- महागठबंधन की जीत निश्चित है। जनता उनके साथ है। तेजस्वी यादव ने जिस प्रकार से चुनाव लड़ा, वह चकित करने वाला है। एनडीए की तरफ से कई दिग्गज लगे थे, जबकि महागठबंधन से तेजस्वी यादव ही अकेले मोर्चा लिए हुए थे।
योगेश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सपा।
बिहार में किया अच्छा प्रदर्शन, उप्र में 2022 में फिर जीतेगी भाजपा : सिद्धार्थ
फोटो---
बिहार व उप चुनाव के नतीजों पर जताई खुशी
जासं, प्रयागराज : भाजपा जन आकांक्षाओं पर खरी उतरी है। देश को सही दिशा देने व विकास के पथ पर ले जाने के कारण ही बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतात्रिक गठबंधन का प्रदर्शन शानदार है। यह विचार उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर भाजपा पदाधिकारियों, मंडल सेक्टर व बूथ अध्यक्षों को दीया-बाती भेंट करने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा राष्ट्र धर्म को महत्व दिया है। आम जनमानस ने इस भाव को समर्थन दिया है। अब 2022 में उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को जीत मिलेगी। मान्यताओं व प्रतीकों को पहचान देने का वक्त
पार्टी के पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति और पौराणिक मान्यताओं के प्रतीकों को जागृत करने का समय है। परंपरागत कला को बढ़ावा मिलेगा तो कुम्हार व अन्य गरीबों की आय भी बढ़ेगी। इस बार दीपावली पर प्रदेश के बाजार में गंगाजल से निíमत अगरबत्ती, कुम्हारों द्वारा निíमत गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा व परंपरागत दीये बहुतायत में रहेंगे। इस मौके पर कमलेश कुमार, ज्ञान बाबू केसरवानी, दीना नाथ कुशवाहा, रामजी शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, चन्द्रभूषण सिंह पटेल, राम नरेश पटेल, बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो--- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दी बधाई
प्रयागराज : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बिहार में एनडीए की बढ़त पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। कहा कि बिहार चुनाव व कई राज्यों में हुए उप चुनाव में राष्ट्रवाद व राम मंदिर के नाम पर वोट पड़े। भाजपा ने अपने वादे को पूरा किया, जनता ने भी समर्थन दिया।