अभियान में दिलाई गई लोगों को मतदान की शपथ
अभियान चलाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सबका वोट देना जरूरी है। यह सबका अधिकार है।
By Edited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 07:50 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 11:59 AM (IST)
प्रयागराज : लोक सभा पोल के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए प्रशासन के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग भी सक्रिय हैं। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में पट्टी तहसील के अशोकपुर में श्रीराम सेवा संस्थान की ओर से रमाकांत एकेडमी में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक संरक्षक शेषमणि पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता मताधिकार में ही निहित है। हम सभी देशवासियों को लोकतंत्र में निष्ठा रखते हुए मतदान करना चाहिए।
देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए
पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को संविधान के प्रति अपनी निष्ठा रखते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। एसके दत्ता, नीलिमा दत्ता, अभिषेक पांडेय, सूरज पांडेय, विवेक पांडेय, महेंद्र राव, रमेश ¨सह, पुनीत श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, अर्पिता पांडेय, सुधा मिश्रा, श्वेता सिंह, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।
गोष्ठी व रैली का आयोजन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने में युवा आएं आगे तहसील क्षेत्र के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरौत में स्वीप व तरुण चेतना संस्थान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया। स्वीप प्रभारी डा. सालिकराम प्रजापति ने कहा कि लोकतंत्र में मतदात आवश्यक है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। तरुण चेतना संस्थान के निदेशक ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने के लिए मतदान करना जरूरी है। मतदान करना देश के सभी नागरिकों का अधिकार है।
सभी अपने मताधिकार का करें प्रयोग
प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें। संचालन मो. समीम ने किया। वीरेंद्र दुबे, बाबुल नाथ पांडेय, राकेश गिरी, अच्छेलाल, आजाद आलम, शकुंतला आदि मौजूद रहे।
इवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण
दिव्यांग मतदाताओं को कुंडा तहसील परिसर में इवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें लगभग 160 दिव्यांग मतदाता उपस्थित रहे। उन्हें मौखिक एवं भौतिक प्रशिक्षण राजदेव एवं शिव कुमार (तकनीकी प्रशिक्षक) विनोद कुमार एवं सत्यजीत ¨सह (सामान्य प्रशिक्षक) द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कराया गया। कार्यक्रम में तहसील कुंडा के राम लोचन त्रिपाठी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण के दिनेश शर्मा, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, राकेश सरोज, पंकज त्रिपाठी,जीतेन्द्र कुमार सहित दिव्यांग मतदाता उपस्थित रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें