Move to Jagran APP

संकट से उबरने के लिए धैर्य और सकारात्मक सोच जरूरी, बोले प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्राकृतिक आपदा है। सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ आगे बढऩा होगा। लोग उम्मीद के साथ आपको फोन करते हैं इसलिए हर संभव मदद के लिए तैयार रहें। हम सब को भी चाहिए कि कोविड-19 से बचाव संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 08:02 PM (IST)
संकट से उबरने के लिए धैर्य और सकारात्मक सोच जरूरी, बोले प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह
मंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्राकृतिक आपदा है। सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ आगे बढऩा होगा।

प्रयागराज, जेएनएन। हर तरफ कोरोना का कहर है। पूरी दुनिया डरी सहमी है, जब कि भाजपा कार्यकर्ता हेल्प डेस्क शुरू कर लोगों की मदद करने में जुटे हैं। यह सराहनीय प्रयास है। हम सब को मजबूत इच्छा शक्ति के साथ कम संसाधनों में भी लोगों की मदद करनी है। यह विचार रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने ऑनलाइन बैठक में व्यक्त किए।

loksabha election banner

हर संभव मदद के लिए तैयार रहें

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 प्राकृतिक आपदा है। सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ आगे बढऩा होगा। लोग उम्मीद के साथ आप के पास फोन करते हैं इसलिए हर संभव मदद के लिए तैयार रहें। हम सब को भी चाहिए कि कोविड-19 से बचाव संबंधी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भी इस अवसर पर कहा कि महामारी से लडऩे में वैक्सीनेशन बड़ा हथियार है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, रतन दीक्षित, राजेश केसरवानी, अनिल भट्ट, दीनानाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.