Coronavirus Lockdown : संवाद में मंत्री से पार्टी कार्यकर्ताओं ने की ढेरों शिकायत Prayagraj News
मजदूरों के फार्म नगर निगम द्वारा न जमा करने की शिकायत की। पवन शुक्ला अश्वनी शर्मा ने भगवतपुर में किसानों के वाहनों को रोकने की शिकायत की।
प्रयागराज,जेएनएन। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ऑडियो ब्रिज तकनीक के माध्यम से दूसरी बार एक साथ प्रयागराज के एक हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। पार्टीजनों की बात सुनीं और लॉकडाउन का पालन करने का आह्वïान किया। शहर पश्चिमी क्षेत्र में खाद्यान्न सामग्री वितरण में स्वच्छता व सतर्कता बरतने को भी कहा। मंत्री ने कहा कि कछारी क्षेत्र व यमुना के किनारे स्थित गांवों में निषाद और केवट जाति के लोगों को राशन को लेकर दिक्कत की शिकायत सुनी थी जिस पर मुख्यमंत्री से वार्ता कर उन्हें भी श्रम विभाग में पंजीकृत कराकर इसका लाभ दिलाया जाएगा।
नगर निगम नहीं जमा कर रहा मजदूरों के फार्म
धनंजय सिंह मजदूरों के फार्म नगर निगम द्वारा न जमा करने की शिकायत की। पवन शुक्ला, अश्वनी शर्मा ने भगवतपुर में किसानों के वाहनों को रोकने की शिकायत की। कौशिकी सिंह ने खाद्यान्न वितरण को वाहन पास की मांग उठाई। अजय, अरुण ने कालाबाजारी रोकने की मांग की।
मोहल्ले को सैनिटाइज कराने की मांग
वंदना शर्मा ने लूकरगंज को तथा ऋषभ ने अपने मोहल्ले को सैनिटाइज कराने की मांग की। अर्चना शुक्ला ने बेणी माधव मंडल में मजदूरों के फॉर्म न जमा होने की शिकायत की।
कोटेदारों के मनमानी की शिकायत
मोहित ने पुलिस द्वारा भाजपा की गाड़ी राहत सामग्री लेकर जा रही थी बताने के बावजूद झंडा उतार लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया। खुल्दाबाद के गौरव गुप्ता ने कोटेदारों की मनमानी की शिकायत की।