Move to Jagran APP

प्रतापगढ़ के खेतों में अभी है धान इसलिए ज्यादातर क्रय केंद्रों पर पसरा है सन्नाटा

प्रतापगढ़ के डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी ने बताया कि जिले में धान की फसल लगभग तैयार है। कुछ किसान फसल काटना भी शुरू कर दिए हैं। उसको केंद्र तक पहुंचने समय लगेगा। उम्मीद है कि सप्ताह भर बाद से केंद्रों पर धान की खरीद गति पकड़ेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 03:07 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 03:07 PM (IST)
प्रतापगढ़ के खेतों में अभी है धान इसलिए ज्यादातर क्रय केंद्रों पर पसरा है सन्नाटा
केंद्रों पर किसानों के न पहुंचने से खरीद शुरू नहीं हो पा रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। जिले के ज्यादातर किसानों के खेतों में अभी धान की फसल खड़ी है। ऐसे में धान की खरीद नहीं हो पा रही है। जबकि शासन ने क्रय केंद्र खोल दिए हैं और सारी व्यवस्था भी कर दी है। केंद्रों पर किसानों के न पहुंचने से खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। ऐसे में अफसरों के चेहरे पर तनाव दिख रहा है। सवाल यह है कि अगर ऐसे ही केंद्रों पर सन्नाटा रहा तो शासन से मिले लक्ष्य को कैसे पूरा होगा। इसे लेकर अफसरों के चेहरे पर ङ्क्षचता दिख रही हैं।

loksabha election banner

कई केंद्रों पर नहीं शुरू हुई खरीद

जिले भर में धान खरीद करने के लिए कुल 34 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 15 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू है। अभी तक विपणन केंद्र सांगीपुर में 22 कुंतल 40 किलो धान ही खरीदा गया है। बाकी केंद्रों पर बोहनी नहीं हुई। हालांकि इस बार शासन ने पखवारे भर पहले से ही धान की खरीद शुरू करा दी। नतीजा यह रहा कि केंद्रों पर किसान ही नहीं पहुंच रहे हैं। इसकी वजह भी यही है कि अभी तक जिले में धान की फसल पूरी तरह से तैयार नहीं हुई है। कुछ किसान तो अब धान की तैयार फसल काटना शुरू किए हैं। ऐसे में उसे केंद्र पर पहुंचने में वक्त लगेगा। एक नंवबर से जिले में धान की खरीद तेज होने के आसार हैं।

एक हफ्ते में रफ्तार पकड़ेगी खरीद

खास बात यह है कि किसानों की सहूलियत के लिए केंद्रों पर नोडल और लेखपाल तैनात किए गए हैं। इससे किसानों को रकबे के सत्यापन के लिए तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। डिप्टी आरएमओ अजीत त्रिपाठी ने बताया कि जिले में धान की फसल लगभग तैयार है। कुछ किसान फसल काटना भी शुरू कर दिए हैं। उसको केंद्र तक पहुंचने समय लगेगा। उम्मीद है कि सप्ताह भर बाद से केंद्रों पर धान की खरीद गति पकड़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.