Move to Jagran APP

जसरा में धान की कटाई जोरों पर

जसरा व आसपास के गांवों में इन दिनों खेतों में धान की खड़ी फसल की कटाई जोरों पर की जा रही है। किसान अगले एक माह खेती के कार्यो में व्यस्त हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 12:23 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:23 AM (IST)
जसरा में धान की कटाई जोरों पर
जसरा में धान की कटाई जोरों पर

जसरा : जसरा व आसपास के गांवों में इन दिनों खेतों में धान की खड़ी फसल की कटाई जोरों पर की जा रही है। किसान अगले एक माह खेती के कार्यो में व्यस्त हैं।

loksabha election banner

जसरा व आसपास के दर्जनों गांव में इन दिनों खरीफ की फसल धान की कटाई की जा रही है। धान की फसल खेतों में पककर तैयार है। मरूआ गांव के किसान राम बहादुर यादव ने बताया कि टाटा किस्म का धान अभी कटाई के योग्य नहीं हुए हैं। जबकि अन्य किस्म के सभी धान की फसल पक चुकी है। जिसकी कटाई किसान कर रहे हैं। कुछ किसान कटाई के बाद धान की मड़ाई भी कर रहे है। हाथों के माध्यम से सटकवही भी की जा रही है तथा कुछ किसान थ्रेसर के माध्यम कटाई भी करा रहे है। वहीं इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होने की संभावना है। इस वर्ष बारिश का मौसम लंबा होने के कारण धान की पैदावार अधिक हुई है। जिससे किसान की आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.