वोट देकर देश को मजबूत बनाना हम सबका फर्ज
वोट देकर हमें देश को मजबूत बनाना है। वोट देना हम सभी के लिए लोकतंत्र का पर्व है।मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दैनिक जागरण और स्वीप ने आयोजन किया।
By Edited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 05:12 PM (IST)
प्रयागराज : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दैनिक जागरण और स्वीप के संयुक्त तत्वाधान में जनतंत्र की वॉल अपने अगले पड़ाव एएमए ब्लड बैंक बेली रोड पर पहुंचा। यहा सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और अपने विचार व्यक्त किए।
लोगों ने कहा, अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें
सुब्रत खरबंदा ने कहा कि हर जिम्मेदार नागरिक 12 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। जगदंबा सिंह ने कहा कि वोट न देना सामाजिक अपराध है। अतुलेश शुक्ला, विवेक सोनी ने कहा कि बुरे नेता पैदा नहीं होते बल्कि वह हमारे मताधिकार का प्रयोग ना करने का परिणाम होते हैं, इसलिए वोट जरूर करें। शक्ति ने कहा कि अपना मत देकर सशक्त लोकतंत्र का निर्माण करें।
आनंद ने कहा, चुनाव पर्व को अपना मत देकर मनाएं
विवेक ने कहा कि सोच-समझकर अच्छे नेता का चुनाव करें। आनंद शुक्ला ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, आप सब मत देकर इस पर्व को मनाएं । गोपी कृष्ण मिश्र ने कहा कि मेरे प्यारे भाई एवं बहनों अपना मत जरूर दें। पिंकी ने कहा भारत देश को विकासशील बनाने के लिए मत देकर उसको शक्तिशाली अवश्य बनाएं। कुछ लोगों ने लिखा वोट देने जाना है, अपना फर्ज निभाना है। वोट डालना गर्व है ,जनता का यह पर्व है। देश के विकास में भी अपना योगदान, हर हाल में करना मतदान। लोकतंत्र की सुनो पुकार, वोट डालकर चुनो सरकार, देश की दिशा एवं दशा बदलने के लिए वोट करें।
सूर्या ने कहा, मतदान हमारा अधिकार है
सूर्या ने कहा मतदान हमारा अधिकार है और उसका प्रयोग अति आवश्यक है। संयोजन नीलम चौहान, श्रद्धा सिन्हा, आकांक्षा सिंह, अनीता निषाद, हितेश भारतीय एवं देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। स्वीप के सहायक प्रभारी अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि अगला जनतंत्र की वॉल कार्यक्रम का आयोजन मनमोहन पार्क पर किया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें