Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव में भाजपा के सारथी बनेंगे ओबीसी, प्रयागराज में बोले भाजपा नेता नरेंद्र कश्यप

पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा बड़ी भूमिका निभाएगा। 55 प्रतिशत ओबीसी समाज के लोग सारथी बनकर भाजपा के साथ हैं। इसकी बड़ी वजह यह कि भाजपा देश की संस्कृति और राष्ट्रीयता के सम्मान को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 07:15 AM (IST)
विधानसभा चुनाव में भाजपा के सारथी बनेंगे ओबीसी, प्रयागराज में बोले भाजपा नेता नरेंद्र कश्यप
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने की समीक्षा बैठक

प्रयागराज, जागरण संवाददाता राजनीतिक दलों ने पिछड़े वर्ग के लोगों को अब तक सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया। दूसरी तरफ भाजपा ने सरकार और संगठन में भागीदारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के लोगों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। यह विचार पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने व्यक्त किए। वह शनिवार को जिला पंचायत सभागार में पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

अराजकता फैलाने की साजिश को बेनकाब करने के लिए वापस लिए कृषि कानून

पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रदेश के 55 प्रतिशत ओबीसी समाज के लोग सारथी बनकर भाजपा के साथ हैं। इसकी बड़ी वजह यह कि भाजपा देश की संस्कृति और राष्ट्रीयता के सम्मान को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। यह दल कुर्सी नहीं देश हित में कार्य करता है। इसका सीधा उदाहरण कृषि कानूनों को वापस लिया जाना है। राष्ट्र विरोधी ताकतें किसानों की आड़ में अराजकता फैलाने की साजिश रच रही थीं। उन्हें जवाब देने के लिए कानूनों को वापस लिया गया। इससे पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वात किया। बैठक की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मनोज कुशवाहा, गौरी शंकर वर्मा, धनंजय सिंह, विष्णु वर्मा, राजेश केसरवानी, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती

सियासी समर तेज हो चुका है। सत्ता और विपक्ष एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। शनिवार को पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा सिर्फ राष्ट्र हित की राजनीति करती है। यदि तुष्टीकरण करती तो कश्मीर से अनुच्छेद 370 न खत्म करती। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण भी न शुरू होता। तीन तलाक एवं नागरिक संशोधन कानून भी नहीं बनता। भाजपा ने आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार किया है। उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी को भी रोका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.