Move to Jagran APP

अब प्रयागराज जनपद में होंगे कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष Prayagraj News

दरअसल प्रयागराज में कुल 12 विधानसभा क्षेत्र हैं। प्रशासनिक दृष्टि से जिले का केवल एक हिस्सा है। इसी अनुसार कांग्रेस अब तक एक अध्यक्ष और उनकी टीम बनाती रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 04:00 PM (IST)
अब प्रयागराज जनपद में होंगे कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष Prayagraj News
अब प्रयागराज जनपद में होंगे कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष Prayagraj News

गुरुदीप त्रिपाठी, प्रयागराज : कांग्रेस पार्टी प्रदेश के बाद अब जिले में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत प्रयागराज में एक नहीं बल्कि तीन जिलाध्यक्ष होंगे। इसके लिए 12 विधानसभा क्षेत्रों को तीन हिस्सों में बांटा जा रहा है। तीनों जगह जिलाध्यक्ष होंगे और उनके साथ उनकी पूरी कार्यकारिणी। इस तरह की व्यवस्था प्रदेश के दूसरे बड़े जिलों में भी करने की तैयारी है।

loksabha election banner

दरअसल, प्रयागराज में कुल 12 विधानसभा क्षेत्र हैं। प्रशासनिक दृष्टि से जिले का केवल एक हिस्सा है। इसी अनुसार कांग्रेस अब तक एक अध्यक्ष और उनकी टीम बनाती रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अब बदलाव की तैयारी है। चूंकि जिला इकाई के अधिकार में 12 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। ऐसे में माना गया कि एक जिलाध्यक्ष के लिए इतने क्षेत्रों में घूम पाना, कार्यकर्ताओं के संपर्क में रह पाना मुश्किल होता है। पार्टी का काम व कार्यकर्ताओं की फिक्र ठीक से हो सके, इसके लिए जनपद को तीन हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव बनाया गया है। इस तरह की व्यवस्था प्रदेश के दूसरे बड़े जिलों में भी कांग्रेस लागू करने की तैयारी में है। इनमें कानपुर, गोरखपुर और लखनऊ समेत अन्य बड़े जनपद शामिल हैं।

ऐसी होगी व्यवस्था :

शहर जिलाध्यक्ष के पास शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, शहर पश्चिमी विधानसभा

गंगापार जिलाध्यक्ष के पास फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, हंडिया, प्रतापपुर विधानसभा

यमुनापार जिलाध्यक्ष के पास कोरांव, बारा, मेजा, करछना विधानसभा

बदलाव की तैयारियां तेज :

प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुशील पासी ने बताया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से लगी है। अभी पार्टी हाईकमान से इस विषय पर राय मशविरा किया जा रहा है। जल्द ही निर्णय सभी के सामने होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.