Move to Jagran APP

अब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पांच मंडल कमेटियां

भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को विस्तार देते हुए अब हर विधानसभा क्षेत्र में पांच मंडल कमेटियों का गठन किया गयाह। लगभग 90 फीसद बूथों की कमेटियां भी गठित हुई हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 08:41 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:21 AM (IST)
अब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पांच मंडल कमेटियां
अब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पांच मंडल कमेटियां

जासं, प्रयागराज : भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को विस्तार देते हुए अब हर विधानसभा क्षेत्र में पांच मंडल कमेटियां गठित करने जा रही है। पहले एक विधानसभा क्षेत्र में तीन मंडल ही होते थे। संगठन के चुनाव में रविवार तक महानगर, गंगापार और यमुनापार में लगभग 90 फीसद बूथों पर कमेटियां गठित कर ली गईं। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि 1252 बूथों में 1028 बूथों पर कमेटी गठित कर ली गई है। दो दिनों में सभी बूथों पर कमेटी गठित हो जाएगी। बताया कि महानगर में एक लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए गए हैं जबकि तीन लाख से ज्यादा पुराने सदस्य हैं। महानगर में 12 सौ के करीब सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं।

prime article banner

पार्टी इस बार महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा अल्पसंख्यकों को भी मंडल व बूथ कमेटी में तरजीह दे रही है। खासतौर पर मंडल कमेटी में महिलाओं और अल्पसंख्यकों को पदाधिकारी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष पद पर जातीय समीकरण बैठाने की कोशिश हो रही है। गंगापार में ब्राह्मण को, यमुनापार में पटेल को और शहर में वैश्य अथवा कायस्थ को अध्यक्ष पद सौंपने की तैयारी है। जिलों की कमेटियों में भी महिलाओं और विभिन्न जातियों को स्थान देने को कहा गया है। बूथ कमेटियों के गठन के बाद अक्टूबर में मंडल कमेटी गठित की जाएगी। नवंबर में जिलाध्यक्ष व जिले की कमेटी गठित होगी। जनजागरण गोष्ठी में आएंगी उमा भारती

प्रयागराज : भाजपा के राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत होने वाली जनजागरण एवं प्रबुद्ध गोष्ठी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। पार्टी देश में एक राष्ट्र एक संविधान की परिकल्पना को लेकर जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जिसके तहत प्रयागराज में 26 सितंबर को अपराह्न तीन बजे मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह कार्यक्रम होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.