अब तक नहीं देखी लोकतंत्र के प्रति ऐसी आस्था
अपवह एक दिव्यांग कर्मचारी है। लोकतंत्र में उसकी आस्था तो देखिए कि उसने खुद से ही चुनाव में डयूटी करने की इच्छा जताई है। अफसरों ने उसे भरोसा दिलाया है।
By Edited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 07:20 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 10:57 AM (IST)
प्रयागराज : जहां एक ओर कर्मचारी चुनाव में अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए लाख जतन कर रहे हैं। कोई पत्नी की बीमारी बता रहा है तो कोई खुद की तबीयत खराब बता रहा है तो कोई अन्य परेशानी का हवाला देते हुए अधिकारियों को मेडिकल बनवा कर दे रहा है। नाम कटवाने के लिए जुगाड़ भी किया जा रहा है। ऐसे में एक दिव्यांग कर्मचारी ऐसा दिखा जिसकी लोकतंत्र के प्रति आस्था अधिक दिखी। उसने खुद अधिकारियों से अपनी ड्यूटी चुनाव में लगाने की मांग कर एक मिसाल कायम कर दिया।
लोकतंत्र के प्रति आस्था नहीं देखी
यह एक आइएएस अफसर का कहना है। हुआ यूं कि सीडीओ अरविंद सिंह के सामने जब एक दिव्यांग कर्मचारी चुनाव में ड्यूटी लगवाने के लिए पहुंचा तो वहां मौजूद अन्य अधिकारी भी भौचक रह गए। सीडीओ ने दिव्यांग कर्मी से दोबारा पूछा। दूसरी बार भी दिव्यांग कर्मचारी ने कहा कि वह चुनाव में ड्यूटी करना चाहता है लेकिन सूची में उसका नाम नहीं है, इसीलिए वह आया है। सीडीओ ने उसकी ड्यूटी चुनाव में लगवाने का आश्वासन दिया।
सात दिनों में 400 से अधिक ने चुनाव ड्यूटी की इच्छा जताई
पिछले सात दिनों में 400 से ज्यादा लोगों ने स्वयं ही चुनाव में ड्यूटी की इच्छा जताई है। इनमें काफी संख्या में लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, बैंक, विद्युत विभाग, इफ्को, आइटीआइ के सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी भी एडीएम प्रशासन से मिलकर चुनाव में ड्यूटी करने की इच्छा जताई है। अफसरों को कहना है कि यह एक अच्छी पहल है कि कुछ कर्मचारी खुद से ही चुनाव में डयूटी करने की इच्छा जा रहे हैं।
ड्यूटी कटवाने के लिए काफी संख्या में कर्मचारी तरह-तरह के बहाने बना रहे
दूसरी ओर एडीएम प्रशासन वीएस दूुबे के सामने भी सेवानिवृत्त कर्मचारी पहुंचे तो वह भी चकित रह गए। दरअसल, अफसर इसलिए हैरान हो गए कि अब तक उनके पास ड्यूटी कटवाने के लिए सिफारिशें आ रही थीं। यही नहीं ड्यूटी कटवाने के लिए काफी संख्या में कर्मचारी तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। यहां तक कि लोग शादी का कार्ड लगाकर छुट्टी लेने की कोशिश में जुटे थे, जिस पर अफसरों को शक हुआ तो कार्ड को रिकॉर्ड बनाने के निर्देश दिए, जिसके बाद इस बहाने में कमी आ गई।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें