Move to Jagran APP

शहर को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे नगर निगम के नामित पार्षद Prayagraj News

नगर निगम के नामित पार्षद शहर को सुंदर बनाने में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मलिन बस्तियों के संवारने की प्राथमिकता रहेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 11:18 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 03:33 PM (IST)
शहर को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे नगर निगम के नामित पार्षद Prayagraj News
शहर को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे नगर निगम के नामित पार्षद Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। शासन की ओर से नगर निगम प्रयागराज में 10 पार्षद नामित किए गए हैं। इन पार्षदों ने अपनी-अपनी प्राथमिकताएं तैयार कर ली हैं। सभी पार्षदों का विशेष जोर साफ-सफाई के साथ शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर है। पार्षदों की निगाहें शहर की 97 मलिन बस्तियों पर भी हैं, जहां लोगों को उनकी जरूरत की सभी चीजें नहीं मिल रही हैं। नामित पार्षद शहर को संवारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

loksabha election banner

क्‍या कहते हैं नामित पार्षद

तेलियरगंज वार्ड में सड़कों, नालियों की स्थिति अच्छी नहीं है। साफ-सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। मेरा लक्ष्य पूरे शहर का विकास है।

-सबीना यास्मिन सिद्दीकी

स्वच्छ भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो अलख जगाई है, मैं उसे आगे बढ़ाऊंगा। मेरा पूरा फोकस सफाई व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करने पर रहेगा। लोगों को भी प्रेरित करूंगा।

-आशीष गुप्ता

दारागंज वार्ड में पिछले दो साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। सफाई से लेकर अन्य चीजों की व्यवस्था बिगड़ी हुई है। मेरा जोर इसको सुधारने पर रहेगा।

-राजेश निषाद

शहर में 97 मलीन बस्तियां हैं। वहां पर रहने वाले गरीब लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मेरी कोशिश रहेगी कि हर गरीब को उसका हक मिले।

-मनोज कुशवाहा

शहरवासियों को अभी तक शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। मलीन बस्तियों की स्थिति अच्छी नहीं है। जो लोग उपेक्षित हैं। उन्हें मुख्य धारा में लाने की कोशिश रहेगी।

-पवन श्रीवास्तव

प्रयागराज स्मार्ट सिटी है, इसलिए यहां पर सफाई व्यवस्था उम्दा होनी चाहिए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन हो, कहीं कूड़ा न फेंका जाए। यही हमारी कोशिश रहेगी।

-आनंद सोनकर

सड़क, पानी, सीवर और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पूरे शहर में बेहतर हो, इसके लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा, ताकि स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में और सुधार हो। प्रयागराज का नाम रोशन हो।

-अल्का श्रीवास्तव

माननीय पार्षद गण जहां पर विकास नहीं करा पाएंगे या उनकी नजर वहां तक नहीं जाएगी। उन क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां पर विकास करने पर विशेष जोर रहेगा।

-अनूप मिश्रा

शहर में स्मार्ट सिटी के बहुत सारे निर्माण कार्य हो रहे हैं। शहर की सुविधाएं बढ़ रही हैं, जरूरी है कि जहां कोई कमी रह जाए। उसमें सुधार हो। मेरा यह लक्ष्य है।

-विजय मेहरोत्रा

मेरी कोशिश रहेगी अन्य पार्षदों के साथ मिलकर शहरवासियों को बेहतर सुविधा देने की। इसके लिए जितने आवश्यक कदम होंगे। वह उठाए जाएंगे।

-अमन बलेचा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.