Move to Jagran APP

New Agriculture Law: नए कृषि कानून को लेकर प्रयागराज में जुटेंगे किसान, 13 जनवरी से होगी महापंचायत

New Agriculture Law भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश संरक्षक फूलचंद्र दुबे ने कहा कि महापंचायत में नए कृषि कानून पर चर्चा करने के साथ किसानों की सिंचाई बिजली फसलों का उचित दाम मिलने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा होगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 11:27 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 11:27 AM (IST)
New Agriculture Law: नए कृषि कानून को लेकर प्रयागराज में जुटेंगे किसान, 13 जनवरी से होगी महापंचायत
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की ओर से प्रयागराज में तीन दिवसीय महा पंचायत होगी।

प्रयागराज, जेएनएन। केंद्र सरकार के नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों के कई संगठन आंदोलनरत हैं। दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इधर प्रयागराज में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। माघ मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की राष्ट्रीय महापंचायत तीन दिनों तक चलेगी। महापंचायत 13, 14 व 15 जनवरी को होगी। इसमें नए कृषि कानून के साथ किसानों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन होगा। महापंचायत में देश के विभिन्न प्रदेशों के किसान हिस्सा लेंगे। 

loksabha election banner

भाकियू भानु गुट के प्रदेश संरक्षक ने यह कहा

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के प्रदेश संरक्षक फूलचंद्र दुबे का कहना है कि आज देश की स्थिति चिंताजनक है। कोरोना काल मे किसानों का आंदोलन करने से देश की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। महापंचायत में नए कृषि कानून पर चर्चा करने के साथ किसानों की सिंचाई, बिजली, फसलों का उचित दाम मिलने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा होगी। यूनियन के प्रदेश महासचिव डॉ वी के सिंह ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर विस्तार से चर्चा करते हुये दिल्ली प्रस्थान करने का आवाहन किया है। 

बोले, भाकियू भानु गुट के मंडल महासचिव केके मिश्र

भाकियू भानु गुट के मंडल महासचिव केके मिश्र ने विगत वर्षों में माघ मेला में होने वाली महापंचायतों का विवरण प्रस्तुत कर इस वर्ष की महापंचायत में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। महापंचायत के मद्देनजर यूनियन ने मंडल के महामंत्री श्याम सूरत पांडेय को महापंचायत आयोजन समिति का संयोजक तथा अविनाश श्रीवास्तव प्रदीप कुमार बिंद विनय कुमार शुक्ल रमेश चंद्र पटेल राकेश त्रिपाठी को सह संयोजक मनोनीत किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.