Move to Jagran APP

नेहरू ग्राम भारती से छिन सकता है 'मानित विश्वविद्यालय' का तमगा Prayagraj News

नेहरू ग्राम भारती से मानित विश्वविद्यालय का दर्जा छिन सकता है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिस जारी कर चेतावनी दी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 07:05 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 07:05 PM (IST)
नेहरू ग्राम भारती से छिन सकता है 'मानित विश्वविद्यालय' का तमगा Prayagraj News
नेहरू ग्राम भारती से छिन सकता है 'मानित विश्वविद्यालय' का तमगा Prayagraj News

प्रयागराज, [गुरुदीप त्रिपाठी]। नेहरू ग्राम भारती से 'मानित विश्वविद्यालय' का तमगा छिन सकता है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। हालांकि, मंत्रालय ने संस्थान पर नरमी बरतते हुए 'मानित विश्वविद्यालय' का दर्जा 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया है। कहा कि टीम दोबारा मूल्यांकन करने जाएगी। यदि सुधार नहीं मिला तो यह दर्जा भी वापस ले लिया जाएगा।

loksabha election banner

2008 को नेहरू ग्राम भारती को तीन वर्ष के लिए मानद विवि का दर्जा मिला था

मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार वीएलवी एसएस सुब्बाराव की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक 27 जून 2008 को नेहरू ग्राम को तीन वर्ष के लिए मानद विवि का दर्जा दिया था। इसके बाद ओडिशा लिफ्ट इरिगेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड बनाम रविशंकर पात्रों एवं अन्य और विजय कुमार बनाम एवं अन्य बनाम करतार सिंह एवं अन्य की ओर से याचिका दाखिल की गई। तीन नवंबर 2017 को संस्थान पर 'विश्वविद्यालयÓ लिखने पर प्रतिबंध लग गया। 11 जनवरी 2018 को नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय का नाम बदलकर नेहरू ग्राम भारती कर दिया गया। नोटिस में बताया गया कि यूजीसी ने नेहरू ग्राम भारती का शैक्षणिक परिणाम की जांच को कमेटी बनाई थी।

समिति की बैठक में लिया निर्णय, मानित विवि का दर्जा नहीं बढ़ेगा

कमेटी ने संस्थान को खराब ग्रेड देते हुए 'मानित विश्वविद्यालय' के दर्जे को भी जारी रखने की संस्तुति नहीं की। समिति की रिपोर्ट पर सोमवार को आयोजित 544वीं बैठक में निर्णय लिया कि शैक्षणिक कार्य-निष्पादन में रैंक खराब होने पर 'मानित विश्वविद्यालय' का दर्जा बढ़ाया नहीं जाएगा। हालांकि, समिति ने यूजीसी के अधिनियम 1956 के अनुच्छेद तीन के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 'मानित विश्वविद्यालय' का दर्जा 27 जून 2011 से बढ़ाकर 30 जून 2020 कर दिया है। पहले से दाखिला ले चुके छात्र-छात्राएं नेहरू ग्राम भारती से ही डिग्रियां लेते रहेंगे।

बोले नेहरू ग्राम भारती के प्रति कुलपति

प्रति कुलपति, नेहरू ग्राम भारती के प्रति कुलपति डॉ. सुरेश चंद्र तिवारी का कहना है कि मंत्रालय की ओर से पत्र मिला है। 'मानित विश्वविद्यालय' का दर्जा 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया गया है। टीम के आने से पहले सुधार का प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.