रंजिश : ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर हो चुकी है हत्या Prayagraj News
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर हत्या की वारदात हो चुकी है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से अदावत चल रही है। इसी के तहत पूर्व जिला पंचायत सदस्य की कार पर फायरिंग से जोड़ा जा रहा है।
प्रयागराज, जेएनएन। बहादुरपुर ब्लॉक का चुनाव हमेशा से विवादित रहा है। करीब तीन साल पहले ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक युवक की हत्या और आगजनी की घटना हुई थी। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फिर से संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। ऐसा इसलिए कि अशोक और अरुणेंद्र के बीच लंबे समय से सियासी अदावत चली आ रही है।
पुरानी अदावत है राजकुमार सिंह व अरुणेंद्र यादव में
फरवरी 2016 में बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हुआ था। तब सपा की सरकार थी। तत्कालीन सपा विधायक प्रशांत ङ्क्षसह के चचेरे भाई राजकुमार ङ्क्षसह ने दावा पेश किया तो पार्टी से बगावत कर अरुणेंद्र यादव उर्फ डब्बू यादव ने भी ताल ठोंकी थी। इसको लेकर उनके बीच तनातनी हो गई। चुनाव में अरुणेंद्र उर्फ डब्बू यादव को हार मिली तो बवाल हो गया। फायङ्क्षरग में प्रधान के बेटे देवेंद्र सिंह उर्फ बब्बू की मौत हो गई। इससे नाराज लोगों ने तत्कालीन सपा विधायक सईद अहमद समेत अन्य के वाहनों में तोडफ़ोड़ करते हुए आग लगा दी थी।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर रस्साकसी तेज हो गई है
2017 में अरुणेंद्र ने भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता। कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले अशोक यादव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। ऐसे में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर रस्साकसी तेज हो गई है। इसी बीच अशोक यादव की कार पर हुई फायरिंग ने स्थानीय राजनीति में चर्चा का बाजार गरम कर दिया है।
अशोक यादव व अरुणेंद्र के बीच 2005 से चल रही रंजिश
छतनाग निवासी अशोक यादव व अरुणेंद्र के बीच 2005 से अदावत चली आ रही है। अरुणेंद्र के पिता मुनीम यादव की हत्या 2005 में हुई थी। हत्या के मामले में अशोक यादव समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अशोक यादव को जेल जाना पड़ा था। यहीं से दुश्मनी की शुरुआत जो हुई तो अब तक चली आ रही है। ऐसे में लोग बवाल की आशंका जता रहे हैं।
जिपंस के वाहन पर फायरिंग हुई थी
बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव की सफारी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली से कार क्षतिग्रस्त हो गई और छर्रे लगने से उनका निजी गनर जवाहर लाल द्विवेदी (65) जख्मी हो गया था। झूंसी थाना क्षेत्र के चकहरिहर वन चौराहे के पास सरेराह हुई वारदात से सनसनी फैल गई थी। इस मामले में बहादुरपुर के ब्लॉक प्रमुख अरुणेंद्र यादव समेत छह लोगों पर मुकदमा हुआ है।
हमलावरों की तलाश, कई संदिग्ध को उठाया
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की कार पर फायरिंग करने वालों की तलाश में क्राइम ब्रांच व झूंसी पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की। कुछ संदिग्ध युवकों को उठाकर पूछताछ भी चल रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे कुछ हमलावर नकाबपोश थे, तो कुछ के चेहरे खुले थे। पुलिस का दावा है कि पिस्टल से फायङ्क्षरग करने वाले दूसरे जिले के हो सकते हैं। जल्द ही उन्हें ट्रेस कर लिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप