टैक्स विहीन भवन पर नहीं पड़ रही पालिका की नजर
प्रतापगढ़ में नगर पालिका के अधिकारियों की उदासीनता से राजस्व का नुकसान हो रहा है। क्योंकि टैक्स विहीन भवन पर उनकी नजर नहीं पड़ रही है।
प्रयागराज : इसे लापरवाही कहें या मनमानी। जी हां, नगर पालिका क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में ऐसे भवन बने हैं, जिनका अभी तक नगर पालिका द्वारा टैक्स नहीं लगाया गया। नगर में हर माह दर्जनों की संख्या में नए भवन तैयार किए जा रहे हैं लेकिन पालिका के पास भवन पर टैक्स लगाने का वक्त नहीं मिल पा रहा है। नतीजा यह है कि कर्मियों की लापरवाही से पालिका के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
नगर क्षेत्र की आबादी वर्तमान समय में एक लाख से अधिक की है। 13677 भवन हैं। इसमें भवन, शाङ्क्षपग मॉल, होटल एवं रेस्टोरेंट आदि शामिल हैं। इसमें सैकड़ों ऐसे भवन शामिल हैं, जिन पर पालिका ने अभी तक टैक्स नहीं लगाया। हालांकि बोर्ड की बैठक में यह मुद्दा उठा था। हंगामा भी हुआ था। जांच करने के लिए निर्देशित किया गया था। हालांकि इसमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
बोले टैक्स अधीक्षक
नगर पालिका के टैक्स अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की कमी से दिक्कत हो रही है। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे भवन को चिह्ति कर टैक्स लगाया जाएगा।
एटक का प्रतिनिधिमंडल उप श्रमायुक्त से मिला
अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों उप श्रमायुक्त डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी से मिलकर मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कमला नेहरू स्मारक अस्पताल से श्रम नियमों के तहत काम करने वाले कर्मचारियों को सेवा से निकालने का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की जांच कराकर बर्खास्त कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की। उप श्रमायुक्त ने जांच कराने और उत्पीडऩ रोकने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में एटक महामंत्री राम सागर, देवेंद्र प्रताप सिंह, असीम कुमार मुखर्जी, अनु सिंह, मुस्तकीम अहमद आदि शामिल थे।