Move to Jagran APP

नगर निकाय सदन का आधा सत्र बीता, अब नगर निगम को मिले 10 नामित पार्षद Prayagraj News

इस संबंध में अधिसूचना 28 फरवरी को ही जारी कर दी थी। नामित पार्षदों में राजेश निषाद पूर्व में दारागंज से जबकि आनंद सोनकर सिविल लाइंस वार्ड से निर्वाचित पार्षद रह चुके हैैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 07:48 AM (IST)
नगर निकाय सदन का आधा सत्र बीता, अब नगर निगम को मिले 10 नामित पार्षद Prayagraj News
नगर निकाय सदन का आधा सत्र बीता, अब नगर निगम को मिले 10 नामित पार्षद Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। यूं तो नियम के तहत निकाय चुनाव और निर्वाचन पार्षदों का शपथ ग्रहण होने बाद एक माह के भीतर नामित पार्षदों की भी घोषणा हो जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नगर निकाय सदन का तकरीबन आधा सत्र बीत चुका है। अब जाकर नगर निगम को 10 नामित पार्षद मिले हैैं। शासन ने इन नामित पार्षदों की सूची चुनाव के करीब ढाई वर्ष बाद जारी की है। इसमें दो नामित पार्षद पूर्व में निर्वाचित पार्षद भी रह चुके हैैं, जबकि दो महिलाओं को भी नामित पार्षद बनाया गया है। 

loksabha election banner

ये हैं नगर निगम के नामित पार्षदों की सूची

इसमें बादशाही मंडी के अनूप मिश्रा, टैगोर टाउन के आशीष कुमार गुप्ता, दारागंज के राजेश निषाद, सिविल लाइंस के मनोज कुशवाहा, लूकरगंज के अमन बलेचा, लीडर रोड के विजय मेहरोत्रा, एमजी मार्ग सिविल लाइंस के आनंद सोनकर, अल्लापुर की अलका श्रीवास्तव व तेलियरगंज की सबीना यास्मिन सिद्दीकी शामिल हैैं।

शासन ने 28 फरवरी को ही जारी कर दी थी सूचना

शासन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना 28 फरवरी को ही जारी कर दी थी। नामित पार्षदों में राजेश निषाद पूर्व में दारागंज से जबकि आनंद सोनकर सिविल लाइंस वार्ड से निर्वाचित पार्षद रह चुके हैैं।

महापौर ने नामित पार्षदों को बधाई दी

मंगलवार को तीन नामित पार्षदों ने नगर निगम पहुंचकर महापौर से मुलाकात की। महापौर ने उन्हें बधाई दी। महापौर अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि नगर निगम में नामित पार्षदों की सूची मंगलवार को पहुंची है।

जल्‍द कराया जाएगा नामित पार्षदों को शपथ ग्रहण

महापौर अभिलाषा गुप्‍ता ने बताया कि नामित पार्षदों की सूची नगर निगम पहुंच गई है। अब जल्द ही नामितों पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.