Move to Jagran APP

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मारा Prayagraj के अपार्टमेंट में छापा, चोरी के नौ लाख रुपये के साथ दो लोग गिरफ्तार

कुछ दिन पहले मुंबई में जेजे माल इलाके में रहने वाली महिला मुमताज ने जेजे माल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके घर से 71 लाख रुपये की चोरी हुई है। एफआइआर दर्ज करने के बाद थाने की पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश शुरू की।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 06:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 06:00 AM (IST)
मुंबई क्राइम ब्रांच ने मारा Prayagraj के अपार्टमेंट में छापा, चोरी के नौ लाख रुपये के साथ दो लोग गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार शाम सिविल लाइंस से ओम प्रकाश यादव और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

प्रयागराज, जेएनएन। मुंबई में कारोबारी महिला के घर 71 लाख रुपये की चोरी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार शाम सिविल लाइंस से ओम प्रकाश यादव और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से नौ लाख रुपये बरामद हुए हैं। ओम प्रकाश आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र स्थित तिसौरा गांव का रहने वाला है। जबकि देवेंद्र प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र के पानदरीबा मोहल्ले का निवासी है। 

loksabha election banner

सिविल लाइंस के अपार्टमेंट में रह रहे थे दोनों, पुलिस की कार्रवाई से खलबली

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले मुंबई में जेजे माल इलाके में रहने वाली महिला मुमताज ने जेजे माल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनके घर से 71 लाख रुपये की चोरी हुई है। एफआइआर दर्ज करने के बाद थाने की पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश शुरू की। फिर तबरेज नामक शख्स को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रयागराज में पान पारस के नाम से कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को रकम दी है।  इस पर शनिवार दोपहर बाद तबरेज को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच के दारोगा राजकुमार पवार सिपाही गणेश व अन्य के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे। शाम को सिविल लाइंस चौकी प्रभारी राजेश कुमार के साथ होटल रीजेंसी के पास स्थित अपार्टमेंट शिवमहिमा एनक्लेव में छापेमारी करते हुए ओम प्रकाश व देवेंद्र को दबोच लिया। इस कार्रवाई से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों को सिविल लाइंस थाने ले जाकर पूछताछ की जाती रही। फिलहाल सीओ सिविल लाइंस शुभम तोदी का कहना है अभियुक्तों को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.