सांसद ने कहा, मंदिर व मस्जिद की राजनीति कर रही भाजपा
फूलपुर के सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह ने शहर पश्चिमी के गांवों में चौपाल लगाई। कहा कि भाजपा मुद़दे से भटककर मंदिर व मस्जिद की राजनीति कर रही है।
प्रयागराज : फूलपूर के सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कौशांबी स्थित इलाके अकबरपुर, रघुबरपुर, कुशवां, मर्दआनपुर, फतेहपुर घाट, पूरा मुफ्ती, हरडिय़ाई आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात की।
सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने अकबरपुर गांव में सभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसान, बेरोजगार, नौजवान विरोधी है। भाजपा शासन में समाज का हर वर्ग दुखी है। धान की खरीद न होने, खाद, बीज की कमी से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को दूर करने की बजाय भाजपा मंदिर, मस्जिद की राजनीति कर रही है। सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त में सिंचाई, मुफ्त इलाज और अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं। भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया।
सांसद ने क्षेत्रीय लोगों से उनके बीच हमेशा बने रहने का वादा करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विक्रम ङ्क्षसह पटेल, दान बहादुर मधुर, अभिमन्यु पटेल, रमाकांत पटेल, लवकुश पासी, मोहनलाल यादव, नासिर, शकील अहमद, अमरनाथ भारतीया, चंद्रकेश दुबे, किसुन भारतीया, सिराज हुसैन, अमरनाथ पटेल, मुन्नी लाल, अजीम आलम, अंकित पटेल, सुरेंद्र पटेल, कृष्ण विश्वकर्मा, शेर ङ्क्षसह, रंजीत ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।