Move to Jagran APP

स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने में आगे आएं युवा : सांसद रीता जोशी Prayagraj News

सांसद डॉक्‍टर रीता बहुगुणा जोशी ने गांधी जयंती पर संकल्‍प पदयात्रा शुरू की थी। समापन सरदार पटेल की जयंती पर हुआ। उन्‍होंने युवाओं से स्‍वच्‍छ व स्‍वस्‍थ भारत बनाने की अपील की।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 03:10 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 05:45 PM (IST)
स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने में आगे आएं युवा : सांसद रीता जोशी Prayagraj News
स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने में आगे आएं युवा : सांसद रीता जोशी Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद सीट से  सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की महात्मा गांधी की जयंती पर शुरू हुई पदयात्रा का समापन सरदार पटेल की जयंती पर हुआ। यात्रा की शुरुआत रामबाग स्थित सेवा समिति इंटर कॉलेज से हुई। कोठापार्चा होते हुए पदयात्रा राम भवन चौराहे पर पहुंची, जहां महिलाओं एवं पुरुषों ने माला पहनाकर सांसद का स्वागत किया।

loksabha election banner

विभिन्‍न मार्गों से निकली पदयात्रा

सुलाकी चौराहे पर सांसद ने सभा को संबोधित करते कहा कि आज का दिन सभी के लिए ऐतिहासिक है। महात्मा गांधी के जन्म का 150 वर्ष मना रहे हैं वहीं अखंड भारत के सपने को साकार रूप देने वाले सरदार पटेल का जन्म दिवस भी महत्वपूर्ण है। इस दिन को रन फॉर यूनिटी के रूप में मनाया गया। पदयात्रा कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ चौक स्थित ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे पहुंची। यहां भी सभा हुई जिसके बाद यात्रा घंटाघर, अग्रसेन चौराहा, इलाहाबाद इंटर कॉलेज, विवेकानंद मार्क, साउथ मलाका चौराहा होते हुए पुन: सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर विधायक डॉ. अजय भारती, भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सांसद के प्रशासनिक एवं मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला, भाजपा नेता विजय द्विवेदी, पार्षद अकीलुर रहमान, पार्षद जगमोहन गुप्ता, मनु कक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

कलम के बलबूते पर कायस्थ समाज ने बनाई पहचान : चौ. जितेंद्र

कायस्थ समाज ने कलम के बलबूते पर अपनी पहचान बनाई है, लेकिन आरक्षण के युग में समाज की प्रतिभाएं कुंठाग्रस्त हो गई हैं। इसलिए उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। यह बातें कायस्थ पाठशाला न्यास के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर चौ. जितेंद्र नाथ ङ्क्षसह ने कहीं। वह कायस्थ परिवार द्वारा आयोजित श्री चित्रगुप्त परिवार के रजत जयंती समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। प्रो. राजलक्ष्मी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं। साहित्यकार डॉ. देवी प्रसाद कुंवर ने कहा कि कायस्थ समाज सदैव से सर्वधर्म एवं सर्व समाज की भावना को आत्मसात करता रहा हैै। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राहुल बिसारिया ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.