सांसद डॉ. रीता जोशी लोकसभा के स्थायी संसदीय समिति की सभापति बनीं Prayagraj News
गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली राजभाषा संसदीय समिति की तीन उप समितियों में एक समिति का संयोजक समन्वयक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को बनाया गया है।
प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को लोकसभा की स्थाई संसदीय समिति का सभापति बनाया गया है। यह समिति सांसदों और पूर्व सांसदों के पेंशन, भत्ते, वेतन आदि का कार्य देखेगी। इसके अलावा लोकसभा की दो महत्वपूर्ण कमेटियों में भी सांसद को सदस्य बनाया गया है।
समिति मंत्रालय में हिंदी भाषा के प्रयोग, प्रचार-प्रसार का कार्य देखेगी
गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली राजभाषा संसदीय समिति की तीन उप समितियों में एक समिति का संयोजक समन्वयक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को बनाया गया है। यह समिति मंत्रालय में हिंदी भाषा के प्रयोग और उसके प्रचार व प्रसार का कार्य देखेगी। उन्हें लोकसभा की ग्रामीण विकास पंचायती राज समिति का भी सदस्य बनाया गया है। कई समितियों में उनके नामित होने पर समर्थकों में जश्न का माहौल है। सांसद को विधायक डॉ. अजय भारतीय, नीलम करवरिया, राज मणि कोल, अभिषेक शुक्ला, संत प्रसाद पांडे, डॉ. शशिकांत तिवारी, शिवदत्त पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, हरीश त्रिपाठी, कलेक्टर पांडेय, उषा रानी, पदुम जायसवाल आदि ने बधाई दी है।
सांसद डाॅ. रीता जोशी ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी
फूलपुर विधान सभा क्षेत्र के उमरीमय टटिहरा गांव के निवासी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद मिश्र के निधन पर उनके आवास पर इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी पहुंचीं। वहां उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ ही विभूति नारायण ङ्क्षसह, रमेश चंद्र पांडेय आदि नेताओं ने भी उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अमर नाथ तिवारी, लक्ष्मीकान्त उपाध्याय, मनू प्रताप ङ्क्षसह, देवी प्रसाद मिश्र, शिव प्रसाद मिश्र, चंद्र भूषण, राकेश मिश्र, सत्यम मिश्र, शंकर लाल, गुलाब तिवारी, पवन शुक्ल, राजेश शुक्ल आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।