Move to Jagran APP

Kumbh mela 2019 : कुंभ की अद्भुत और अलौकिक छटा देखकर चंद्रमा भी चमत्कृत

कुंभ मेले की छटा को देखकर चंद्रमा भी चमत्‍कृत हो उठा है। इसे लेकर वैज्ञानिक व ज्‍योतिर्विदों ने अपने मत पेश किए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 07:16 PM (IST)
Kumbh mela 2019 : कुंभ की अद्भुत और अलौकिक छटा देखकर चंद्रमा भी चमत्कृत
Kumbh mela 2019 : कुंभ की अद्भुत और अलौकिक छटा देखकर चंद्रमा भी चमत्कृत

प्रयागराज : कुंभ की अलौकिक, अद्भुत छटा देखकर चंद्रमा भी चमत्कृत है। मकर संक्रांति पर पहली बार चंद्रमा का औरा इतना बड़ा दिखाई दिया है। ज्योतिर्विद इसे अद्भुत खगोलीय घटना मान रहे हैं। चंद्रमा के इतने बड़े औरे का होना कुछ और नहीं कुंभ का प्रभाव है।

loksabha election banner

भविष्य के लिए शुभ संकेत

ज्योतिर्विद आचार्य हरेकृष्ण शुक्ला कहते हैं कि मकर संक्रांति पर पहली बार चंद्रमा का औरा इतना बड़ा दिखाई देना, भविष्य के लिए शुभ संकेत है। इससे न सिर्फ राजनीति में शुचिता आएगी, बल्कि समाज में खुशहाली और अरोग्यता आएगी।

चंद्रमा का औरा अमृत तत्व है

आचार्य हरेकृष्ण का कहना है कि चंद्रमा को अमृतकारक माना गया है। उसका औरा अमृत तत्व है। मकर संक्रांति के दिन कुंभ में पहली बार ऐसा रिफ्लेक्शन देखा गया है। चंद्रमा अपने पूरे औरा में है। यह सदियों में कहीं होता है। इसी औरे को सोमरस की संज्ञा दी गई है।

संतों के लिए भी परम कल्याणकारी

आचार्य हरेकृष्ण ने कहा कि चंद्रमा वनस्पतियों का कारक है। इस मून के प्रभाव से ऐसी औषधियां उत्पन्न होंगी जो मानव के लिए कल्याणकारी होंगी। संतों के लिए भी मकर संक्रांति का चंद्रमा परम कल्याणकारी है। इससे उनके आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी। समाज में धार्मिकता में वृद्धि होगी।

औरा से आने वाले एक-दो दिन में बारिश के संकेत

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एसएस ओझा कहते हैं कि सामान्यत: चंद्रमा का ऐसा औरा बारिश के दिनों में देखने को मिलता है। इसका वैज्ञानिक पक्ष यह है कि सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर पड़ रहा है और  परावर्तित होकर आ रहा है। जल की बूंदों के कारण चंद्रमा के चारो तरफ औरा दिख रहा है। आने वाले एक-दो दिन में बारिश होने के संकेत है। चंद्रमा के चारों तरफ औरा बारिश के पूर्व भी बनता है।

...चंद्र मंडल की कमेटी, अब होगी बारिश

जनश्रुति के अनुसार गांव के लोग कहते हैं कि देखिए चंद्र मंडल की कमेटी बैठी है। अब बारिश का निर्णय हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.