Move to Jagran APP

विवेकानंद के सपनों का भारत बना रहे मोदी : डॉ. महेंद्र

नगर के एक कार्यक्रम में प्रदेश के ग्राम विकास एवं चिकित्सका स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विवेकानंद के सपनों का भारत बना रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Aug 2018 08:33 AM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 08:33 AM (IST)
विवेकानंद के सपनों का भारत बना रहे मोदी : डॉ. महेंद्र
विवेकानंद के सपनों का भारत बना रहे मोदी : डॉ. महेंद्र

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : जिस भारत को आजादी दिलाने के लिए अनेक क्रांतिकारियों ने प्राणों की आहुति दी, उसका स्वरूप आजादी मिलने के बाद बिगड़ गया। न सीमाएं सुरक्षित रही, न सनातन संस्कृति व धर्म। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में काबिज हुए तो उन्होंने भारत को सनातन संस्कृति वाला स्वरूप प्रदान करने का जज्बा दिखाया। यह बातें प्रदेश के ग्राम विकास एवं चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने शनिवार को यहां कहीं।

loksabha election banner

वह एकता संकल्प समिति द्वारा माथुर वैश्य भवन में आयोजित 'भारत बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है' विषयक गोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।

मुख्य वक्ता का कहना था कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो जाकर जिस भारतीय संस्कृति का पताका फहराया था, मोदी ने वही 125 साल बाद पुन: दोहराया है। मोदी ने 32 करोड़ गरीबों का बिना पैसा, बैंक खाता खुलवाने का ऐतिहासिक काम किया। गरीबों को घर, बिजली का कनेक्शन, गैस चूल्हा देकर उनका मान बढ़ाया। युवाओं को स्किल इंडिया के तहत आत्मनिर्भर बना रहे हैं। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' जैसी प्रेरणादायी मुहिम शुरू की। यूरिया की कालाबाजारी रोककर किसानों को सहूलियत दी। फसल बीमा करके किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। म्यांमार व पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला लेने का साहस सिर्फ नरेंद्र मोदी दिखा पाए। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए 14 हजार किलोमीटर की भारतमाला नामक फोर व सिक्स लेन सड़क बनाई जा रही है। साथ ही सागरमाला के जरिए समुद्र की सीमाएं मजबूत की जा रही हैं। आपरेशन क्लीन के जरिए कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त किया जा रहा है। मेड इन इंडिया के जरिए सुई से लेकर जहाज तक भारत खुद बना रहा है।

विशिष्ट वक्ता विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह तथा राजमणि कोल का कहना था कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। इविवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बदलाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय व विवेक राजा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं को गिनाया। संयोजक अनिल सिंह 'पप्पू' ने गोष्ठी के विषय पर प्रकाश डाला। आयोजन में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग सम्मानित हुए। संचालन स्वामी विवेक चैतन्य ने किया। इस दौरान गिरधारी सिंह, भगवती प्रसाद, अशोक चतुर्वेदी, अणिमा सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

प्रयाग आगे भी रहेगा : मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि 1583 के बाद मुस्लिम आक्रमणकारियों ने प्रयाग का नाम बदलकर इलाहाबाद कर दिया था। जल्द ही इलाहाबाद का नाम प्रयाग किया जाएगा। भारतीय संस्कृति, संस्कार, वाणी अद्भुत है, जिसे कोई बदल नहीं सकता।

घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई: नेशनल रजिस्ट्रर आफ सिटीजंस (एनआरसी) पर विपक्षी दलों बयानबाजी को भी डा. महेंद्र सिंह ने गलत बताया। कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जो घुसपैठियों का साथ दे रहे हैं जनता उन्हें सबक सिखाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.