दुष्कर्म के आरोपित शिक्षक की कोलकाता में मिली लोकेशन, भेजी गई टीम
छात्रा से दुष्कर्म के आरोपित शिक्षक सुनील दुआ के मोबाइल की लोकेशन कोलकाता में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना हो गई है।
By Edited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 09:55 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 12:05 PM (IST)
प्रयागराज : छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपित शिक्षक सुनील दुआ के मोबाइल की लोकेशन कोलकाता में मिली है। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक न्यू जलपाईगुड़ी के आसपास ठहरने की जानकारी मिली है। लोकेशन ट्रेस होने के बाद क्राइम ब्रांच और सिविल लाइंस थाने की टीम को कोलकाता भेजा गया है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनील तीन दिन पहले दिल्ली में था
सर्विलांस की मदद से पता चला है कि सुनील तीन दिन पहले दिल्ली में था। उसने किससे और कब बात की थी, इसके बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि अभियुक्त दिल्ली में अभी नहीं है। उसके मोबाइल की लोकेशन कोलकाता में मिली।
सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं
उधर, इस घटना से नाराज तमाम लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इंस्ट्राग्राम पर छात्रा को फालोअर्स आरोपित की तस्वीर शेयर करते हुए जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। फेसबुक पर भी लोग अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। वहीं, पुलिस अभियुक्त के बारे में यह भी पता लगा रही है कि उसने किसी और छात्रा के साथ तो इस तरह की हरकत नहीं की थी।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश चौरसिया का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार काम कर रही है। अब तक कुछ खास सुराग हाथ नहीं लगा है। सिविल लाइंस में रहने वाली एक छात्रा ने तीन दिन पहले इंस्ट्राग्राम पर शिक्षक की फोटो के साथ उसकी हरकतों के बारे में लिखा था। जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे और मुकदमा लिखाया। अब तक तफ्तीश में पता चला है कि आरोपित शिक्षक से छात्रा के पिता की मुलाकात सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई थी। इसके बाद उसे गणित पढ़ाने के लिए घर बुलाया गया था। इसी दौरान उसने 12 साल की छात्रा को बहलाकर मनमानी की थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें