Move to Jagran APP

मिशन 2022: विधानसभा ​चुनाव से पहले ​​​​शिक्षण संस्थानों में संपर्क कर भाजपा का बढ़ाया जाएगा जनाधार

कहा गया कि किसी भी शिक्षण संस्थान को या उससे जुड़े व्यक्ति को किसी भी तरह की कठिनाई होगी तो प्रकोष्ठ के लोग अधिकारियों से मिलकर समस्या समाधान के लिए प्रयास करेंगे। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिवाकर मिश्र ने काशी प्रांत व बुंदेलखंड प्रांत की जिम्मेदारी मलयज शर्मा को दी।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 04:06 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 04:06 PM (IST)
मिशन 2022:  विधानसभा ​चुनाव से पहले ​​​​शिक्षण संस्थानों में संपर्क कर भाजपा का बढ़ाया जाएगा जनाधार
भाजपा मिशन 2022 में लगकर पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा मिशन 2022 में लगकर पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। संगठन का विस्तार करते हुए नए प्रकोष्ठ शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसके तहत प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों तक संपर्क कर जनाधार बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। प्रदेश सह संयोजन मलयज शर्मा ने बताया कि इस बाबत पहली बैठक लखनऊ में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देवी सिंह, महामंत्री सुनील बंसल शामिल हुए। सभी सदस्यों के समक्ष आगे की कार्ययोजना रखी गई। कहा गया कि किसी भी शिक्षण संस्थान को या उससे जुड़े व्यक्ति को किसी भी तरह की कठिनाई होगी तो प्रकोष्ठ के लोग स्थानीय स्तर पर अधिकारियों से मिलकर समस्या के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिवाकर मिश्र ने काशी प्रांत व बुंदेलखंड प्रांत की जिम्मेदारी मलयज शर्मा को दी। इसी क्रम में क्षेत्रीय स्तर पर भी संयोजक, सह संयोजक बनाए जाएंगे। जिला स्तर पर भी अगले महीने नाम तय होंगे।

loksabha election banner

नवनियुक्त प्रदेश मंत्री का सम्मान

भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश मंत्री कविता यादव का मंडल अध्यक्षों ने उनके निवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया। उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाने के साथ ही पौधे भी भेट किए। इस दौरान विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी पर भी चर्चा की गई। तय हुआ कि सरकार के कार्यों और योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचाई जाए।

 

प्रमोद अध्यक्ष और सुनील बने सचिव

इलाहाबाद उपभोक्ता संरक्षण समिति की वाॢषक आमसभा सिविल लाइंस स्थित योगेश कुमार भार्गव के आवास परिसर में हुई। इसमें कार्यकारिणी का चयन किया गया।

प्रमोद कुमार बंसल को अध्यक्ष, सुनील धवन को सचिव, योगेश कुमार भार्गव को कोषाध्यक्ष, बीके यादव को संपर्क प्रमुख एवं लेखाकार, श्याम सुंदर सिंह पटेल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। अध्यक्षता श्याम सुंदर अग्रवाल व संचालन प्रमोद कुमार बंसल ने किया। वाॢषक पत्रिका 2020-2021 का विमोचन योगेश भार्गव सुनील धवन संपादक व श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया। इसके बाद बी के यादव आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में श्याम सुंदर अग्रवाल प्रमोद कुमार बंसल, सुनील धवन ,योगेश कुमार भार्गव, राजीव रत्न भार्गव, अरविंद भार्गव, बीके यादव ,श्रीमती मधु भटनागर ,श्रीमती मीरा भार्गव ,श्याम सुंदर सिंह पटेल आदि कई लोग शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.