Move to Jagran APP

Mission 2022 of Samajwadi Party: अगले विधान सभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में सपा बढ़ा रही गतिविधि

Mission 2022 of Samajwadi Party शहर उत्तरी शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता दिनभर गली-गली घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों को बताते हैं। शाम को महानगर अध्यक्ष इसकी समीक्षा भी करते हैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 11:25 AM (IST)
Mission 2022 of Samajwadi Party: अगले विधान सभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में सपा बढ़ा रही गतिविधि
समाजवादी पार्टी के पदाधिका‍री और कार्यकर्ता इन दिनों प्रयागराज में मिशन 2022 की तैयारी कर रहे हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। समाजवादी पार्टी ने मिशन 2022 यानी अगले विधान सभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। बड़ों का हाथ, युवाओं का साथ लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गली-गली में घूमकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं। साथ ही भाजपा शासन की खामियां और सपा सरकार के फायदे जनता को बता रहे हैं। इस बात को बिंदुवार बताया जा रहा है। सपा सरकार में तमाम कल्याणकारी योजनाएं को भी बताया जा रहा है।

loksabha election banner

बैठक कर प्रतिदिन बनाई जा रही रणनीति

समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की प्रतिदिन सुबह बैठक होती है। इसमें महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन भी मौजूद रहते हैं। इसमें मिशन 2022 में जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बनाई जाती है और फिर कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों की तरफ निकल जाते हैं। शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता दिनभर गली-गली, घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी की नीतियों को बताते हैं। शाम को महानगर अध्यक्ष इसकी समीक्षा भी करते हैं।

महंगाई, बेरोजगारी आदि को बनाया गया है मुद्​दा

सपा के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो. सारिक ने भी छह-छह कार्यकर्ताओं की टोली बना रखी है। खुद भी शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराने निकलते हैं। वे लोगों से कहते हैं कि महंगाई तले सभी की कमर टूटती जा रही है। डीजल-पेट्रोल और गैस सिलिंडर के दाम में बेतहाशा वृद्धि से हर व्यक्ति परेशान है और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से इससे कोई मतलब नहीं है। लोगों से मुलाकात कर उनको पार्टी की बुकलेट भी बांट रहे हैं। कहते हैं कि सपा की सरकार बनने पर हर वर्ग के हित के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएंगी। सपा की जिन योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद किया है, उसे पुन: चालू कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.