Move to Jagran APP

Mission 2022 : भाजपा महानगर अध्‍यक्ष गणेश केसरवानी बोले-बूथ मजबूत होगा तो पार्टी भी मजबूत होगी

Mission 2022 प्रयागराज में भाजपा महानगर अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों से जनसंपर्क करेंगे और वोटर लिस्ट भी साथ रखेंगे। इसी लिस्ट के आधार पर सभी का सत्यापन किया जाएगा। वोटर लिस्ट में यदि यदि फर्जी नाम भी शामिल होंगे तो इस प्रक्रिया से उसका भी पता चलेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:35 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:35 AM (IST)
Mission 2022 : भाजपा महानगर अध्‍यक्ष गणेश केसरवानी बोले-बूथ मजबूत होगा तो पार्टी भी मजबूत होगी
राजनीतिक दल मिशन 2022 की तैयारी में जुट गए हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। राजनीतिक दल मिशन 2022 की तैयारी में जुट गए हैं। खासकर भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है। संगठन के पदाधिकारी इसे लेकर जगह जगह बैठक भी कर रहे हैं। इन दिनों कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी इसी कड़ी का हिस्सा है। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को मोहल्लों में भेजा जा जाएगा जिससे बूथ स्तर की तैयारी मजबूत हो।

loksabha election banner

भाजपा महानगर अध्‍यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों से जनसंपर्क करेंगे और वोटर लिस्ट भी साथ रखेंगे। इसी लिस्ट के आधार पर सभी का सत्यापन किया जाएगा। वोटर लिस्ट में यदि यदि फर्जी नाम भी शामिल होंगे तो इस प्रक्रिया से उसका भी पता चलेगा। काशी प्रांत के संयोजक देवेंद्र मिश्र ने बतया कि प्रदेश स्तरीय नेतृत्व का स्पष्ट निर्देश है कि बूथ को मजबूत किया जाए। इस दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं और कार्यों के बारे में भी बताया जाए।

कोरोना काल में लोगों के सहयोग के लिए भी पार्टी के कार्यकर्ता आगे आएं

यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने बताया कि कोरोना काल में कार्यकर्ता सक्रिय रहें। ग्रामीण इलाकों में व शहरी क्षेत्र में बैठक करें और यदि किसी को कुछ कठिनाई हो तो मदद के लिए आगे आएं। इस संबंध में पार्टी के पदाधिकारियों को भी बाताएं तो हर संभव सहयोग किया जाएगा।

जिला इकाई के कार्यों पर हाई कमान की नजर

भाजपा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को भी जोडऩे का अभियान शुरू किया है। प्रयाग महानगर अध्यक्ष ने बताया कि नए कार्यकर्ता तो जोड़े ही जा रहे हैं पुराने लोगों को भी सक्रिय बनाया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भी लोगों के गिले शिकवे दूर करने की कोशिश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.