Move to Jagran APP

कार में महिला से किया दुष्कर्म, आरोपित चालक गिरफ्तार

वह अपनी बुआ से मिलने जा रही थी। कार से सिविल लाइंस पहुंची। चालक ने नशीली वस्‍तु खिलाकर कार में ही दुष्‍कर्म किया। भागने की तैयारी में चालक को पुलिस ने गिरफ्तार।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:37 AM (IST)
कार में महिला से किया दुष्कर्म, आरोपित चालक गिरफ्तार
कार में महिला से किया दुष्कर्म, आरोपित चालक गिरफ्तार

प्रयागराज : सिविल लाइंस में एक महिला से ड्राइवर ने कार में दुष्कर्म किया। पीडि़ता को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक महेश पाल को गिरफ्तार कर लिया है। वह गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया गांव का निवासी है। उसकी कार भी बरामद हो गई है।

loksabha election banner

बुआ से मिलने जा रही थी महिला

करीब 26 वर्षीय पीडि़त महिला चंदौली जिले की मूल निवासी है। उसके पति किसानी करते हैं। वह प्रयागराज में रहने वाली अपनी बुआ से मिलने के लिए  शनिवार को घर से निकली थी। वाराणसी पहुंचकर एक टैक्सी कार में सवार हुई। उसमें पहले से तीन लोग सवार थे। रात करीब 11 बजे सिविल लाइंस बस स्टैंड के पास जब चालक कार लेकर पहुंचा तो बाकी लोग किराया देकर उतर गए। आरोप है कि इसके बाद चालक ने महिला को चिप्स खिलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेसुध हो गई तो चालक ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपित चालक को पकड़ लिया

महिला की हालत बिगडऩे पर चालक वहां से भागना चाहा, लेकिन तब तक गश्त कर रही पुलिस पहुंच गई। संदिग्ध दशा में उसे खड़ा देख पूछताछ की और कार का दरवाजा खोलकर देखा तो सच्चाई सामने आ गई। आनन-फानन में पीडि़ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर पहुंचे महिला के पति थाने पहुंचकर पति ने तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश चौरसिया का कहना है कि अभियुक्त ने नशे में दुष्कर्म किया था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.