Move to Jagran APP

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज में बोले- पहले होती थी जाति की राजनीति, अब है विकास का बोलबाल

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज में कहा कि मैने गद्दी माफियाओं को रद्दी बनाकर छोड़ने का संकल्प लिया है। उसी दिशा में काम चल रहा है। शहर पश्चिमी ही नहीं पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 02:57 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 02:57 PM (IST)
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह प्रयागराज में बोले- पहले होती थी जाति की राजनीति, अब है विकास का बोलबाल
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पहले जाति की राजनीति होती थी।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पहले जाति की राजनीति होती थी। वहीं अब परिस्थिति बदली है। लोग विकाश से जुड़े हैं अर्थात विकाश की राजनीति हो रही है। बोले कि पहले क्षेत्र के तमाम लोग जमीन कब्जाने, अपराध की दुनिया में खींच जाते थे। अब अपराधी साफ हो रहे हैं।

prime article banner

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ इन दिनों प्रयागराज में प्रवास पर हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्‍होंने कहा कि आम लोग सुरक्षित हो रहे है। एक के बाद एक माफिया पर करवाई की जा रही है। इससे कानून औऱ व्यवस्था का राज आ रहा है। समुदाय विशेष का वर्चस्व खत्म हुआ है। उन्होंने सभी को आगाह किया कि कही भी अपराधियो को  संरक्षण दिया गया तो खैर नही। पुलिस पूरी मुस्तैदी से अपना काम करेगी।

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि गद्दी माफियाओं को रद्दी बनाकर छोड़ेंगे 

कैबिनेट मंत्री से स्पष्ट शब्दों में कहा मैने गद्दी माफियाओं को रद्दी बनाकर छोड़ने का संकल्प लिया है। उसी दिशा में काम चल रहा है। शहर पश्चिमी ही नहीं पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस की नीति लागू की है। उसी दिशा में व्यवस्थित ढंग से  काम चल रहा है। माफिया खुद ब खुद प्रदेश छोड़ रहे हैं। यह सभी के लिए अवसर है कि विकाश के पथ पर बढ़े। 2022 के चुनाव में भी विकास जीतेगा। उम्मीद है आप सब अभी से तैयारी में लग जाएंगे। असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब देंगे। आप सब के सहयोग से शहर पश्चिमी का कायाकल्प हो रहा है। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त तमाम मंडलीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

​​​​​कैबिनेट मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

कैबिनेट मंत्री ने टिकरी उपरहार सफदरजंग क्षेत्र में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। स्थानीय निवासी शत्रुघ्न यादव से मिले। वहाँ बताया कि 2017 के चुनाव में जब वह क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए आये थे तो गांव में सम्पर्क मार्ग भी नहीं था। आज पक्की सड़क बन चुकी है। अब आप लोग खुद तय करे कि हालात बदले हैं या नहीं। गांव में विकास की धारा आई है या नहीं। सड़क तो एक मात्र उदाहरण है। क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.