Move to Jagran APP

बाल महोत्सव में बोले मंत्री, बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल महोत्‍सव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे। कहा कि बच्‍चों को गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 08:21 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 08:21 PM (IST)
बाल महोत्सव में बोले मंत्री, बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
बाल महोत्सव में बोले मंत्री, बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

प्रयागराज : प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर शहर के कंपनीबाग में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। सभी ब्लाकों के बच्चों ने इसमें सहभागिता कर आकर्षक प्रस्तुतियों से लोगों को मन मोह लिया।

loksabha election banner

  कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप ङ्क्षसह मोती ने करते हुए कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्रेम था। कहा कि नेहरू जी को प्रतापगढ़ जनपद से बेहद लगाव रहा। उन्होंने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के रूरे गांव में वर्ष 1942 में किसान आंदोलन को धार दी थी। मंत्री ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। वह अपने अधिकार और हक को जानेंगे तभी देश के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका अदा कर सकेंगे। उन्होंने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की आपरेशन कायाकल्प बुकलेट का लोकार्पण किया गया। डीएम शंभु कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। जिले के 500 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को आपरेशन कायाकल्प योजना में सुंदरीकरण किया गया है। कुछ विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। सीडीओ राजकमल यादव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक व छात्र व छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

 इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, एसपी देवरंजन वर्मा, मंत्री डॉ. महेंद्र ङ्क्षसह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, विनोद पांडेय, एबीएसए सत्य प्रकाश जायसवाल, सुधीर ङ्क्षसह, मो. रिजवान, रमेश ङ्क्षसह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, मंत्री विनय ङ्क्षसह, प्रभाशंकर पांडेय, पंकज तिवारी, राजेश पाल, हरिओंकार ङ्क्षसह आदि रहे। बीएसए अशोक कुमार ङ्क्षसह ने सभी का स्वागत किया। संचालन सदर अध्यक्ष प्रभाकर ङ्क्षसह, ज्योति प्रकाश त्रिपाठी व प्रियंका ङ्क्षसह ने किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.