Move to Jagran APP

भाजपा ने निकाली संकल्प यात्रा, शामिल हुए मंत्री नंदी ने सुनीं जन समस्या Prayagraj News

भाजपा की संकल्‍प यात्रा इन दिनों निकाली जा रही है। रविवार को शहर दक्षिणी के नैनी इलाके में यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल मंत्री नंद गोपाल गुप्‍त नंदी ने जन समस्‍याएं सुनीं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 02:55 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 02:55 PM (IST)
भाजपा ने निकाली संकल्प यात्रा, शामिल हुए मंत्री नंदी ने सुनीं जन समस्या Prayagraj News
भाजपा ने निकाली संकल्प यात्रा, शामिल हुए मंत्री नंदी ने सुनीं जन समस्या Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। शहर दक्षिणी के अंतर्गत नैनी के गगोत्री नगर में भाजपा की संकल्प यात्रा निकाली गई। रविवार को निकाली गई संकल्प यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान जन समस्याएं भी सुनीं।

loksabha election banner

 

महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की पदयात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में इन दिनों संकल्प यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की ओर से नित्य अलग-अलग इलाकों से निकाला जा रहा है। इसमें कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल भी शामिल हुई थीं। इसी क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी पदयात्रा में शामिल हुए। रविवार को नैनी इलाके के गंगोत्री नगर से संकल्प पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों की समस्याओं को भी मंत्री ने सुना। साथ ही समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया। पदयात्रा में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सांसद ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की

इसी क्रम में शनिवार को शहर उत्तरी क्षेत्र में संकल्‍प यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल ने लोगों से पॉलीथिन छोडऩे का आह्वïान किया। टैगोर टाउन के हाशिमपुर मार्ग पर यात्रा के शुभारंभ अवसर पर सांसद ने कहा कि मनुष्य के दृढ़ इच्छा शक्ति के आगे कोई भी संकल्प नहीं टूटता। इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया स्वच्छ भारत अभियान संकल्प है। अभियान की सफलता ही भाजपा की लोकप्रियता, विश्वसनीयता और स्वीकार्यता है, जो उसे भारतवर्ष के अधिकांश भागों में सत्तासीन किए हुए हैं। कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर चल रही गांधी संकल्प पदयात्रा सफलता की ओर अग्रसर है। यह गांधी के विचार को लेकर आगे बढऩे की अच्छी सोच है। इसी सोच के तहत प्लास्टिक पर प्रतिबंध एवं जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना ही यात्रा का उद्देश्य है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.