Move to Jagran APP

प्रयागराज में महानगर अध्‍यक्ष बोले-प्रत्येक कार्यकता के स्वाभिमान के लिए लड़ेगी भाजपा

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उदय बलिदान एवं संघर्षों के बल पर हुआ है। आज भी पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता अत्याचारी शासन के खिलाफ लड़ रहा है और अपना बलिदान दे रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 09:42 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 09:42 AM (IST)
प्रयागराज में महानगर अध्‍यक्ष बोले-प्रत्येक कार्यकता के स्वाभिमान के लिए लड़ेगी भाजपा
भाजपा महानगर अध्‍यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उदय बलिदान एवं संघर्षों के बल पर हुआ है।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने में लगी है। इसे लेकर बैठकों का दौर भी तेज हो गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करने का भी बीड़ा उठाया गया है। इसी क्रम में महानगर इकाई की बैठक आयोजित की गई। इसमें भरोसा दिलाया गया कि पार्टी संगठन से जुड़े हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। कही भी कार्यकर्ता के स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। ये बातें भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कही।

loksabha election banner

कहा, भाजपा का का उदय बलिदान एवं संघर्षों के बल पर हुआ है

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र के बारे में भी बताया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उदय बलिदान एवं संघर्षों के बल पर हुआ है। आज भी पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता अत्याचारी शासन के खिलाफ लड़ रहा है और अपना बलिदान दे रहा है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही दुनिया की एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस दल में कार्यकर्ता अपने गुण और अपने कार्य के अनुसार उच्च से उच्च पद प्राप्त कर सकता है।

बोले-स्वाभिमानी कार्यकर्ताओं की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी

उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता स्वाभिमानी होता है। सेवा और समर्पण के भाव से राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य करता है। ऐसे पार्टी के मूल एवं स्वाभिमानी कार्यकर्ताओं की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। हम सभी कार्यकर्ताओं की भी एक जिम्मेदारी बनती है कि पार्टी  के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करें। बैठक में राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा, रितेश मिश्रा, जितेंद्र सिंह पप्पू, आलोक शुक्ला, जयप्रकाश दुबे, गया प्रसाद, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.