राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक सेे संदेश, समाज में मिले सभी को बराबरी का दर्जा
दो दिवसीय बैठक में संघ प्रमुख ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वर्तमान कार्यों की समीक्षा की। आगे के लिए रणनीति भी बनाई। कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों पर भी संतोष जताया। स्वयंसेवकों के अतिरिक्त जिन लोगों ने कोरोना काल में सेवा कार्य किया वे सज्जन शक्तियां हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की बैठक में कुटुंब प्रबोधन के साथ वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा पर भी चर्चा हुई। कहा गया कि संघ वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा को मानने वाले लोग हैं। इसी अवधारणा के साथ विश्व कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। हमें ऐसा आत्मनिर्भर, सशक्त समाज बनाना है जहां सभी को बराबरी का दर्जा मिले। कहीं भी भेदभाव व छुआछूत की बात न हो। इसकी वजह यह कि टुकड़ों में बंटा समाज कभी भी न तो प्रगति कर सकता है और न मजबूती से खड़ा हो सकता है। दो दिनी बैठक के बाद राष्ट्रीय स्वंय सेवक प्रमुख मोहन भागवत रात में प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
सेवा कार्यों में लगे लोगों को संघ से जोडऩे का आह्वान
दो दिवसीय बैठक में संघ प्रमुख ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वर्तमान कार्यों की समीक्षा की। आगे के लिए रणनीति भी बनाई। कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों पर भी संतोष जताया। संघ प्रमुख ने कहा कि स्वयंसेवकों के अतिरिक्त जिन लोगों ने कोरोना काल में सेवा कार्य किया वे सज्जन शक्तियां हैं। हमे चाहिए कि ऐसी सज्जन शक्तियों को अपने संपर्क में लाएं। उन्हें संगठन की रीति व नीति से परिचित कराएं। उनकी सकारात्मक ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाएं।
संघ, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट और विहिप के बीच संयुक्त बैठक
लव जिहाद, धर्मांतरण के मुद्दे के साथ श्रीराम मंदिर के निर्णाण के लिए धन संग्रह को लेकर सोमवार की शाम संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट और विश्व ङ्क्षहदू परिषद के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में अयोध्या में मूर्त रूप ले रहे श्रीराम मंदिर की भव्यता और दिव्यता को लेकर मंथन हुआ। संघ सूत्रों का कहना है कि इस दौरान ट्रस्ट ने अपनी अपेक्षाओं से संघ प्रमुख को अवगत कराया है। मंगलवार को दिन भर सर कार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी की अध्यक्षता में इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से संघ प्रमुख मोहन भागवत, सर कार्यवाह भैया जी जोशी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ संघ के अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।