ट्रिपल आइटी का दीक्षा समारोह में डिग्री और पदक से नवाजे गए मेधावी Prayagraj News
पद्मभूषण से सम्मानित प्रो. वैद्येश्वरन राजारमन ट्रिपल आइटी का दीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि हैं। मेधावियों को पदक और डिग्री से नवाजा गया।
प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) का 14वां दीक्षा समारोह प्रेक्षागृह में शुरू हो गया है। समारोह में मेधावियों को पीएचडी की डिग्री संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी नागभूषण ने प्रदान की। कुल मेधावी 506 छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपाधियां दी जाएंगी। विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में वर्ष 1998 में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित प्रो. वैद्येश्वरन राजारामन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
तीन-तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक मिलेगा
झलवा स्थित संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी. नागभूषण ने बताया कि संस्थान की ओर से बीटेक, एमटेक, एमबीए-आइटी के वर्ष 2015 के प्रत्येक तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। कुल 16 छात्रों (सत्य प्रकाश, महेंद्र कुमार शुक्ल, रश्मि त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, पीयूष कुमार, सोनाली मिश्रा, दिव्येश सचान, स्वेच्छा मिश्रा, शिखा सुमन, प्रीतिश रंजन, बोधी चक्रवर्ती, जोयइलन जर्मन डोसा, ज्योति कसनियाल, आरती गुप्ता, मोनिका रानी, रेणु कछौरिया) को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।
ये विद्यार्थी भी सम्मानित किए जाएंगे
बीटेक (आइटी)-240 और बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजी.) के 77 स्नातक छात्रों को उपाधि दी जाएगी। इसके अलावा एमटेक (आइटी) के 75, एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजी) के आठ, एमबीए के चार, डुअल डिग्री बीटेक आइटी एमटेक आइटी के 77, डुअल डिग्री बीटेक-एमबीए के नौ एवं पीएचडी के 16 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी।
इन्हें मिलेगा स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक
बीटेक आइटी की निकिता जैन को स्वर्ण पदक और राघव साबू को रजत पदक, प्रियंका सिंगला को कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन इंजी.) के आयुष खत्री, गौरव पांडेय, सुलेखा कुमारी को क्रमश: स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। एमटेक आइटी के अनिर्बन सरकार को स्वर्ण पदक, मैनाक दत्ता को रजत पदक, निकिता गोयल को कांस्य पदक। एमटेक (इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन इंजी.) अनुपम कुमारी को स्वर्ण, प्रशांत कुमार को रजत तथा भारत भूषण उपाध्याय को कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। एमबीए में अमृता कुलश्रेष्ठ, एकता कुमारी, पवन कुमार पांडेय को क्रमश: स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा। डुअल डिग्री बीटेक-एमटेक के गुप्ता योगेश कुमार को स्वर्ण, मंकाली लक्ष्मी लिखिथा को रजत तथा अभिनव विंसी को कांस्य पदक प्रदान किया जाएगा।