मेरठ के जाबिर ने एमपी के जीतू को दी पटखनी
प्रतापगढ़ जनपद के विकास क्षेत्र बाबा बेलखरनाथ धाम के बिबियाकरनपुर गांव में में आयोजित दंगल प्रतियोगिता बिहार, एमपी, हरियाणा, वाराणसी, छपरा, दिल्ली, हरियाणा, अयोध्या, कौशांबी, चंदौली के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
प्रयागराज : प्रयागराज से सटे प्रतापगढ़ जनपद के विकास क्षेत्र बाबा बेलखरनाथ धाम के बिबियाकरनपुर गांव में बाल दिवस पर बुधवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बिहार, एमपी, हरियाणा, वाराणसी, छपरा, दिल्ली, हरियाणा, अयोध्या, कौशांबी, चंदौली सहित अन्य स्थानों से आए लगभग 12 दर्जन पुरुष पहलवानों के साथ ही महिला पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को आनंदित कर खूब वाहवाही लूटी।
दंगल में रामकिशन दिल्ली ने राहुल वाराणसी को हराया, सफीक कौशांबी ने जय¨सह कानपुर को हराया, रामसमुझ जौनपुर ने शाहबाज अहमद को हराया राजू पंडित अयोध्या ने नन्हकू चंदौली को हराया। महिला पहलवान दिया शुक्ला प्रतापगढ़ ने पुष्पा भदोही को हराया। वर्षा यादव और दिवा शुक्ला तथा मोहम्मद शानू अजीत चंदौली की कुश्ती बराबर रही। फाइनल मुकाबला जाबिर मेरठ और जीतू मध्य प्रदेश के बीच हुआ। जिसमें जाबिर ने जीतू को हराकर दंगल अपने नाम कर लिया। पहलवानों के उत्साहवर्धन के लिए कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप ¨सह उर्फ मोती ¨सह, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी तथा सीडीओ राजकमल यादव भी यहां पहुंचे।
फाइनल कुश्ती को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया। दंगल में कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बालमुकुंद अंजाना तथा सचिव जय बहादुर ¨सह ने विजय पहलवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका लालजी तिवारी, भानु प्रताप ¨सह, रामबोध तिवारी तथा साधू शुक्ला ने निभाई। संचालन सूर्य बहादुर ¨सह एवं भारत शुक्ला ने किया। आयोजक महेंद्र शुक्ला ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। उक्त अवसर पर एडीओ पंचायत प्यारेलाल सरोज, पूर्व प्रमुख कमलाकांत यादव, सुधाकर ¨सह, यमुना प्रसाद शुक्ल, संतोष त्रिपाठी, वीरेंद्र शुक्ला, टीएच खान, राम अकबाल ¨सह, राजकुमार गुप्ता, अवधेश तिवारी, राम बहादुर ¨सह, यमुना प्रसाद शुक्ला, शिवबाबू तिवारी, राजकुमार जायसवाल, मजीद खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।