Move to Jagran APP

करंट लगने से कूलर मैकेनिक की मौत

इलाहाबाद : बारिश के चलते करंट उतरने की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है। इधर पानी पीने केदौरा

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 03:30 PM (IST)
करंट लगने से कूलर मैकेनिक की मौत
करंट लगने से कूलर मैकेनिक की मौत

इलाहाबाद : बारिश के चलते करंट उतरने की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है। इधर पानी पीने केदौरान वाटर कूलर में करंट उतरने से मैकेनिक राजेंद्र उर्फ राजन शुक्ला (40) पुत्र लल्लन शुक्ल की मौत हो गई। इससे परिवार में मातम छा गया। करीबियों ने पेट्रोल पंप संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। राजेंद्र मूलरूप से बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के चितवाड़ा गाव का निवासी था। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। यहा नैनी के गंगोत्री नगर में राजेंद्र अपनी पत्‍‌नी व बच्चों के साथ रहता था। रविवार शाम वह कहीं जा रहा था। तभी बालसन चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर उसने अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवाया। इसके बाद परिसर में लगे वाटर कूलर पर में पानी पीने के लिए चला गया। इसी दौरान वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे कर्मचारियों व आसपास के लोगों में खलबली मच गई। खबर पाकर जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मैकेनिक को अस्पताल भिजवाया गया। जहा डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को राजेंद्र के पास से एक मोबाइल मिला। जिससे कुछ लोगों को फोन किया गया तो उन्होंने मृतक के बारे में बताया। कुछ देर बाद पत्‍‌नी अस्पताल पहुंची और लाश देख बेसुध हो गई। इंस्पेक्टर जार्जटाउन संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि आसपास के लोगों ने करंट लगने से मौत की बात कही है। साथ ही पेट्रोल पंप संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पेट्रोल पंप कारोबारी व नेता रईश चंद्र शुक्ला का बताया जा रहा है। बलिया से परिजन आ रहे हैं।

loksabha election banner

-------

निरीक्षक समेत पाच पर केस

इलाहाबाद : कोर्ट के आदेश पर करेली थाने में आबकारी निरीक्षक इंद्रजीत गर्ग, मैथिलीशरण सिंह व सिपाही शशाक, संजय और बसंत द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। एफआइआर म्योर रोड राजापुर निवासी सिपाही अनिल सिंह की तहरीर पर लिखी गई है। मामला बीते साल का है। अनिल सिंह का आरोप है कि वह करैलाबाग में बालू खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में देशी शराब के सेल्समैन को विभागीय कर्मचारी पीट रहे थे। बीच बचाव करने पर उसे भी पीटा गया। इंस्पेक्टर करेली अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

------

फरार आरोपित दे रहे धमकी

इलाहाबाद : अकबरपुर करेली निवासी शमा बानो को कुछ लोग धमकी दे रहे है। उसका आरोप है कि दहेज उत्पीड़न, मारपीट व धमकी के आरोपित फरीदुन्निशा, माहताब आलम, मो. फिरोज, मो. याकूब, रोजी, शबाना, बीबी फात्मा, मो. नशीम ससुराल जाने पर उसे घर में घुसने नहीं देते। साथ ही गाली-गलौज करते हुए धमकी देते हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि महिला थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस न तो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रही और न ही जाच पड़ताल कर रही है। इससे आरोपित मनबढ़ हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.